फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   BJP membership drive in the name of KYC at government ration shops, opposition leader said - members are being

Mp:राशन की शासकीय दुकान पर KYC के नाम पर BJP सदस्यता अभियान, नेता प्रतिपक्ष ने कहा- झूठ बोलकर बना रहे सदस्य

Tue, 24 Sep 2024 06:50 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 24 Sep 2024 06:50 PM IST
सार

बीजेपी प्रदेश भर में सदस्याता अभियान चला रही है। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें राशन की शासकीय दुकान पर KYC के नाम पर BJP की सदस्यता दिलाई जा रही है। इस पर उन्होंने सवाल कड़े किए हैं।

विज्ञापन
BJP membership drive in the name of KYC at government ration shops, opposition leader said - members are being
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजेपी प्रदेश भर में सदस्याता अभियान चला रही है। इसे लेकर बीजेपी में काफी उत्साह भी दिख रहा है। पार्टी द्वारा बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी के सदस्य बनाए जा रहे है। वहीं सदस्यता अभियान पर प्रदेश में सियासत भी हो रही है इसी बीच विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें राशन की शासकीय दुकान पर KYC के नाम पर BJP सदस्यता दिलाई जा रही है। यह वीडियो राजधानी भोपाल का बताया जा रहा है। इस पर उन्होंने सवाल कड़े किए हैं।
विज्ञापन



भाजपा का सदस्यता अभियान, या जबरन सदस्य बनाने का जाल
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अपने सोशल साइड एक्स पर लिखा कि भाजपा का सदस्यता अभियान, या जबरन सदस्य बनाने का जाल। भोपाल के छोला रोड स्थित राशन की शासकीय दुकान पर झूठी KYC के नाम पर भाजपा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। राशन लेने आने वालों की जानकारी के बिना उन्हें BJP का सदस्य बनाकर पार्टी की फर्जी संख्या बढ़ाई जा रही है। कई जगह स्कूल और कॉलेज के छात्रों से झूठ बोलकर उन्हें पार्टी का सदस्य बनाए जाने की भी शिकायत सामने आई है। इससे BJP की फर्जी सदस्यता तो बढ़ेगी, लेकिन लोगों का Personal Data लीक होने का भी बड़ा खतरा है। इसलिए BJP के लोगों से सावधान रहना और दूरी बनाना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed