{"_id":"6888ffb85cf84144a002d07b","slug":"bjp-legislature-party-meeting-shivprakash-said-work-by-making-plans-in-public-interest-cm-said-there-is-no-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भाजपा विधायकों को शिवप्रकाश का मंत्र- जनहित की योजना बनाकर काम करें, सीएम बोले- धन की कोई कमी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भाजपा विधायकों को शिवप्रकाश का मंत्र- जनहित की योजना बनाकर काम करें, सीएम बोले- धन की कोई कमी नहीं
Tue, 29 Jul 2025 10:37 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 29 Jul 2025 10:37 PM IST
सार
मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री निवास पर मंगलवार को भाजपा विधायक दल की बैठक आयोजित हुई। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जनसेवा, संगठन की मजबूती और विकास कार्यों को लेकर विधायकों को मार्गदर्शन दिया।
विज्ञापन
भाजपा विधायक दल की बैठक आयोजित हुई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। बैठक को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने मंगलवार को भाजपा विधायक दल की बैठक को संबोधित किया। बैठक में शिवप्रकाश ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है, जो "राष्ट्र प्रथम" की भावना के साथ कार्य करती है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा का संगठन आदर्श है, जिसकी शक्ति को देश ने हाल ही में हुए विधानसभा और लोकसभा चुनावों में देखा है। उन्होंने विधायकों से कहा कि वे जनता के बीच जाकर योजनाओं की जानकारी दें और उनके हित में योजनाएं बनाकर कार्य करें।
ये भी पढ़ें- अनुपूरक बजट: विधानसभा में 2025-26 के लिए 2356.80 करोड़ के प्रथम अनुपूरक अनुमान पर चर्चा आज
जनसेवा के लिए धन की कोई कमी नहीं
बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के विकास और जनसेवा के लिए धन की कोई कमी नहीं है। विधायकगण अपने क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएं बनाएं, सरकार उन्हें प्राथमिकता से पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में दीन-दुखियों की सेवा और जनकल्याण के लिए सतत कार्य कर रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- प्रदेश के 10 शहर होंगे इंदौर की तरह साफ, जन्माष्टमी पर होगा राज्य स्तरीय आयोजन
कांग्रेस जनता से कट चुकी : खंडेलवाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अब जनता से कट चुकी है और केवल झूठ और भ्रम फैलाकर राजनीति करना चाहती है। उन्होंने विधायकों से अपील की कि वे सदन में तथ्यों के साथ कांग्रेस के आरोपों का जवाब दें और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को मजबूती से रखें। प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक विश्व के 27 देशों का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त हुआ है, जिससे भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरव मिला है। उन्होंने भाजपा विधायकों से आह्वान किया कि वे केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करें।
ये भी पढ़ें- International Tiger Day: CM डॉ. यादव ने वन्यजीव ट्रांस लोकेशन, रेस्क्यू और डॉग स्क्वॉड वाहनों की सौगात दी
सेवा को प्राथमिकता दें : हितानंद
प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि सभी विधायक जनता की सेवा भावना को प्राथमिकता दें और पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय और उप मुख्यमंत्री डॉ. राजेंद्र शुक्ल मंचासीन रहे। बैठक का संचालन संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया और आभार विधायक दल के महामंत्री शैलेंद्र जैन ने व्यक्त किया।