फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bike rider dies after being hit by a speeding truck, another seriously injured

MP News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Sat, 07 Jun 2025 09:34 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 07 Jun 2025 09:34 AM IST
सार

भोपाल के बैरसिया इलाके में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। 
 

विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a speeding truck, another seriously injured
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के बैरसिया थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों युवक बकरा बेचने के लिए बाइक से बैरसिया जा रहे थे।
विज्ञापन


सामने से आ रहे ट्रक ने मारी टक्कर
ग्राम अर्रावती निवासी राजेश नाथ (25) अपने साथी राधेश्याम भिलाला (28) के साथ बाइक पर सवार होकर बकरा बेचने जा रहा था। राधेश्याम बाइक के पीछे बैठकर बकरा पकड़ रखा था। सुबह करीब 9:30 बजे, जब वे ग्राम सपौआ से कुछ दूर पहुंचे, तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  मध्य प्रदेश के 20 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 9 जून से ग्वालियर-चंबल में लू चलने की संभावना
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर बकरे की मौत, राजेश ने अस्पताल में तोड़ा दम
हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। बकरे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राजेश को गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं, राधेश्याम को भी गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज जारी है।

ट्रक चालक पर दर्ज हुआ केस
घायल राधेश्याम की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ एक्सीडेंट का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed