फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Big upheaval in MP Congress, Jitu Patwari becomes state president in place of Kamal Nath

MP News: मप्र कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, कमलनाथ की जगह जीतू पटवारी बने प्रदेश अध्यक्ष, सिंघार नेता-प्रतिपक्ष

Sat, 16 Dec 2023 08:02 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 16 Dec 2023 08:02 PM IST
सार

मध्यप्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हुआ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे कमलनाथ की जगह अब कमान जीतू पटवारी को सौंपी गई है। वहीं उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन
Big upheaval in MP Congress, Jitu Patwari becomes state president in place of Kamal Nath
जीतू पटवारी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व मंत्री और राहुल गांधी के नजदीकी माने जाने वाले जीतू पटवारी को मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। वे कमलनाथ की जगह लेंगे। वहीं सदन में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका अब आदिवासी नेता और विधायक उमंग सिंघार संभालेंगे। जीतू पटवारी को आलाकमान और दिग्विजय सिंह के करीब होने का फायदा मिला।
विज्ञापन


बता दें कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की करारी हार के बाद से ही प्रदेश अध्यक्ष के बदलाव की बात कही जा रही थी। अब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हुआ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे कमलनाथ की जगह अब कमान जीतू पटवारी को सौंपी गई है। बता दें, जीतू पटवारी विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। उन्हें राऊ विधानसभा से भाजपा के मधु वर्मा ने हराया था। 
विज्ञापन


उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। उनका नाम काफी समय से चर्चा में था। उन्हें जिम्मेदारी देकर कांग्रेस ने आदिवासियों को भी साधा है। वहीं हेमंत कटारे को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। बता दें कि इन नियुक्तियों से पता चलता है कि कांग्रेस का अब भी मालवा निमाड़ पर फोकस है। जीतू पटवारी और उमंग सिंघार दोनों यहीं से आते हैं। गौरतलब है कि भाजपा ने भी मालवा के उज्जैन से मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया है। उसके जवाब में कांग्रेस ने भी मालवा से ही युवा नेता जीतू पटवारी को कमान सौंपी। वहीं उमंग सिंघार के जरिए आदिवासियों को साधा है। वहीं, हेमंत कटारे ब्राह्मण वर्ग से आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed