फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Big accident in Bhopal, dumper crushed brother-in-law and sister-in-law, stopped the dumper after chasing km

Bhopal News: भोपाल में बड़ा हादसा, डंपर ने देवर-भाभी को कुचला, लोगों ने पीछा कर डंपर को रोका

Mon, 17 Apr 2023 02:23 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 17 Apr 2023 02:23 PM IST
सार

भोपाल में डंपर ने एक दुपहिया वाहन को कुचल दिया, जिससे उस पर सवार देवर-भाभी की घटनास्थल पर मौत हो गई। एक अन्य युवती की मौत हो गई। लोगों ने कुछ किमी पीछा कर डंपर को रोका।

विज्ञापन
Big accident in Bhopal, dumper crushed brother-in-law and sister-in-law, stopped the dumper after chasing km
भोपाल में नीलबड़ इलाके में सड़क हादसा हो गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के नीलबड़ क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। अपने घर से एक व्यक्ति अपनी भाभी और भतीजी के साथ नौकरी के लिए निकला था। घर से 20 मीटर की दूरी पर ही सड़क के कट प्वाइंट पर तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। हादसे में देवर-भाभी की मौत के पर ही मौत हो गई, जबकि युवती घायल हैं। स्थानीय लोगों ने कुछ किमी तक पीछा कर डंपर को रोका। उसका टायर फट गया था. चालक मौके से फरार हो गया है।

विज्ञापन


रातीबड़ पुलिस के अनुसार धनसिंह धानक पुत्र प्रहलाद सिंह धानक (40) नीलबड़ में बरखेड़ी के पास रहता है और प्राइवेट काम करता है। सोमवार सुबह वह अपनी 45 वर्षीय भाभी पूजा बाई पत्नी नारायण सिंह धानक और 19 वर्षीय भतीजी के साथ घर से निकला था। वह भाभी और भतीजी को कॉलेज छोड़ने जा रहा था। दोनों एक निजी कॉलेज में साफ-सफाई का काम करती हैं। घर से 20 मीटर दूरी पर ही सड़क पार करने के लिए कट प्वाइंट है। अपने घर वे वह रॉन्ग साइड से कट प्वाइंट जा रहा था। वह कट प्वाइंट पर पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि देवर-भाभी की मौके पर ही मौत हो गई है। युवती गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन


पीछा कर पकड़ा डंपर
विवेचना अधिकारी करोड़पति मिश्रा ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद चालक डंपर लेकर मौके से भाग गया था। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने डंपर को कुछ किलोमीटर दूर तक पीछा कर पकड़ा है। डंपर का टायर फट गया, जिससे वह रुक गया था। पुलिस ने डंपर जब्त कर जांच शुरू कर दी है। मर्ग कायम कर दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। युवती को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed