फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopals Sharif Khan was shot in America by a man in one sided love arrested

खुलासा: अमेरिका में एक तरफा प्यार में शख्स ने मारी थी भोपाल के शरीफ खान को गोली, गिरफ्तार

Sun, 04 Apr 2021 12:04 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 04 Apr 2021 12:04 PM IST
विज्ञापन
Bhopals Sharif Khan was shot in America by a man in one sided love arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका के सेंट लुइस, मिसौरी में भोपाल के न्यू सुभाष नगर के रहने वाले शरीफ-उर-रहमान की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। सेंट लुइस की स्थानीय समाचार की मानें तो अमेरिकी नागरिक कोल जे मिलर रहमान की महिला मित्र से एकतरफा प्रेम करता था और वह नफरत की आग में जल रहा था। उसने पुलिस को बताया वह महिला मित्र के घर के पास ही शरीफ से मिला और वहां उन दोनों की झड़प हो गई। इस बीच मिलर ने शरीफ पर गोली चला दी। मिलर पर पहले से घरेलू हिंसा और प्रताड़ना सहित दो गन चार्ज के आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

महिला मित्र ने पुलिस को दिया बयान

सेंट लुइस की एक स्थानीय समाचार वेबसाइट के अनुसार शरीफ की महिला मित्र ने भी पुलिस को बयान दिया है। अपने बयान में उसने कहा कि वह मिलर से परेशान थी। शरीफ की महिला मित्र ने पुलिस को मिलर का नंबर दिया। ऐसे में जांच के बाद पुलिस ने मिलर को पकड़ लिया। इधर, शरीफ के भाई मुजीब रहमान खान ने कहा हमें भी वहां के मीडिया के माध्यम से ऐसी ही जानकारी मिली है। शरीफ के परिजनों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भोपाल कलेटर अविनाश लवानिया और मिनिस्ट्री आफ एसटर्नल अफेयर्स से मदद की गुहार लगाई है कि उनके बेटे का शव भोपाल भिजवाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव भारत लाने की जिम्मेदारी शरीफ की नियोक्ता कंपनी बिरला साफ्ट ने ली

मुजीब रहमान खान ने कहा कि हमने यह निर्णय काफी विचार-विमर्श के बाद लिया है कि शरीफ का अंतिम संस्कार भोपाल में हो। कोविड-19 महामारी की वजह से हमारा अमेरिका जाना संभव नहीं है। ऐसे में विधिवत अंतिम संस्कार और खाते आदि को बंद कराने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाती। बता दें, अमेरिका से शव भारत लाने की जिम्मेदारी शरीफ की नियोक्ता कंपनी बिरला साफ्ट ने ली है। यह प्रक्रिया उसकी पालिसी में शामिल है। 

गौरतलब है कि शरीफ रहमान खान को अमेरिकी समय अनुसार बुधवार दोपहर 1.20 बजे गोली मारी गई थी और अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई थी। शरीफ का शव अंतिम संस्कार के लिए भोपाल लाया जाएगा। इसकी कानूनी प्रक्रिया और परिवहन में एक सप्ताह से ज्यादा लगने की संभावना है। उसके बाद उन्हें सपुर्द-ए-खाक किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed