फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Youth dies in police custody in Dewas, Jeetu Patwari and Arun Yadav corner the government, station in-

Bhopal: देवास में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, जीतू पटवारी और अरुण यादव ने सरकार को घेरा,थाना प्रभारी निलंबित

Sun, 29 Dec 2024 02:38 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 29 Dec 2024 02:38 PM IST
सार

 देवास में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत मामले में सियासत शुरू हो गई है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और अरुण यादव ने सरकार को घेरा है।वहीं थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।

 

विज्ञापन
Bhopal: Youth dies in police custody in Dewas, Jeetu Patwari and Arun Yadav corner the government, station in-
थाने के बाहर बैठ परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के देवास जिले के सतवास में पुलिस कस्टडी में एक युवक की मौत हो गई।  मामले में शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने मामले में थाना प्रभारी आशीष राजपूत की गंभीर लापरवाही मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। वहीं मामले को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने सरकार को जमकर घेरा है। उन्होने प्रदेश में जंगल राज बताया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन


यह है मामला
देवास जिले के सतवास थाने में मुकेश पिता गबुलाल हरिजन निवासी ग्राम मालगांव 35 वर्ष की संदिग्ध मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस प्रताड़ना एवं मारपीट की वजह से मौत हुई है। परिजनों की मांग है कि उन्हें सीसीटीवी फुटेज दिखाएं उसके बाद शव का परीक्षण कराएंगे। इधर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप प्रकरण में न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा मर्ग जांच संपादित की जा रही है। शव परीक्षण डॉक्टरों के पैनल द्वारा करवाया जा रहा है। प्रकरण में निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच की जा रही है एवं जांच निष्कर्ष के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में रक्षक ही  बन गए भक्षक
मध्यप्रदेश के देवास जिले के सतवास थाने में पुलिस कस्टडी (थाने) में दलित की मौत मामले में कांग्रेस ने सरकार और पुलिस व्यवस्था पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि मप्र में रक्षक ही भक्षक बन गए हैं, पुलिस अभिरक्षा में दलित युवक की मौत। देवास जिले के सतवास थाने में मुकेश पिता गबुलाल हरिजन निवासी ग्राम मालगांव उम्र 35 वर्ष की संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की प्रताड़ना एवं मारपीट करने की वजह से मौत हो गई है, परिजनों सतवास थाने के सामने धरने पर बैठे हैं, उनकी मांग है कि उन्हें सीसीटीवी फुटेज दिखाएं उसके बाद ही शव परीक्षण कराएंगे। मेरी डीजीपी महोदय से मांग है कि सतवास थाना इंचार्ज समेत अन्य पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर इस मामले की निष्पक्षता से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करवाएं।


इस जंगल राज के लिए आप जिम्मेदार 
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने एक्स पर लिखा कि सतवास (देवास) में पुलिस हिरासत में फिर एक दलित युवक मुकेश की "हत्या" हो गई?@DrMohanYadav51 जी,आपके जंगलराज में आज फिर मैं न्याय की आवाज उठा रहा हूं! पीड़ित परिजनों से मिलने सतवास जा रहा हूं! क्योंकि, मप्र में दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं! बेटियों से बलात्कार हो रहा है!

पटवारी ने तीन पूराने मामले बताए
1-
अगस्त 2024 में खंडवा जिले के पंधाना थाने में 30 वर्षीय आदिवासी धर्मेंद्र दांगोड़े की हिरासत में मृत्यु हुई!
2- अक्टूबर 2023 में कटनी रेलवे पुलिस थाने में 55 वर्षीय दलित महिला कुसुम वंशकार और उनके पोते के साथ मारपीट की गई!
3- सितंबर 2024 में राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में एक दलित युवक को पुलिसकर्मियों ने कथित रूप से थर्ड डिग्री टॉर्चर दिया! इस जंगलराज के लिए @BJP4MP सरकार के गृहमंत्री ही जिम्मेदार हैं!
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed