फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal young man lost his life while making a reel in capital two friends were also injured in accident

Bhopal News: राजधानी में रील बनाने के चक्कर में गई युवक की जान, हादसे में दो दोस्त भी हुए घायल

Sat, 15 Jun 2024 10:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 15 Jun 2024 10:53 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में तेज रफ्तार से बुलेट चलाते हुए रील बना रहे युवक की संतुलन बिगड़ने से गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई और युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Bhopal young man lost his life while making a reel in capital two friends were also injured in accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल पुलिस के लगातार कार्रवाई के बाद भी युवाओं में सुधार नहीं हो रहा है। आए दिन युवाओं के वीडियो स्टंट बाजी देखने को मिल रही है। इस दौरान उनकी जान भी जा रही है। राजधानी में हुई घटना में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


दरअसल, टीटी नगर थाना इलाके में शनिवार सुबह लिंक रोड नंबर एक पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जांच में पुलिस को पता चला कि वह तेज रफ्तार से बुलेट चलाते हुए रील बना रहा था। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से बुलेट बेकाबू होकर फिसल गया था। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी जान चली गई। हादसे में उसके दो दोस्तों को भी चोट लगी है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मर्ग कायमी के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


संतुलन बिगड़ने से चली गई युवक की जान
टीटी नगर थाना पुलिस के मुताबिक, राज पुत्र लालू प्रसाद वर्मा, शिवाजी नगर में रहता था। शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे वह लिंक रोड नंबर एक पर अपने दोस्त तन्मय और रंजीत के साथ वह तेज रफ्तार से बुलेट चलाने के साथ रील भी बना रहा था। भोर 3:49 बजे उसने अपने स्टंट का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड भी किया था। उसके बाद वह दूसरी क्लिप बना रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने से वह हादसे का शिकार बन गया। डिवाइडर से टकराने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया था। वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने राज को मृत घोषित कर दिया था। वहीं, इस हादसे में घायल तन्मय और रंजीत की हालत खतरे से बाहर है। पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि राज को रील बनाने का जुनून सा था। वह रोज सुबह सूनी सड़क पर तेज रफ्तार से वाहन चलाकर रील बनाते हुए इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करता था। 


कॉल सेंटर में काम करता था राज वर्मा
राज वर्मा एक कॉल सेंटर में काम करता था। उसने 9वीं कक्षा तक पढ़ाई की थी। वह शनिवार की रात तीन बजे दो दोस्त तन्मय वर्मा और रंजीत के साथ घूमने निकला था। पहले तीनों न्यू मार्केट गए, फिर अटल पथ पर कुछ देर बैठे। बाद में तड़के सुबह चार बजे घर के लिए रवाना हुए। लिंक रोड नंबर 1 पर मामा के घर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बंगले के सामने चलती गाड़ी पर रील बनाते हुए राज की गाड़ी स्लिप हो गई, और डिवाइडर से टकरा गई। इससे राज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तन्मय और रंजीत को मामूली चोट आई है। पोस्टमॉर्टम के बाद शनिवार दोपहर पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed