फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: young man called girl to hotel and brutalized her, bit her with her teeth

Bhopal Crime: दोस्त बना हैवान! युवती को होटल में बुलाकर युवक ने की दरिंदगी, दांतों से काटा-नाखूनों से नोंचा

Fri, 03 May 2024 09:23 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 03 May 2024 09:23 PM IST
सार

भोपाल में अनाथ युवती के साथ युवक द्वारा हैवानियत करने की घटना सामने आई है। आरोपी ने युवती को मिलने के लिए बुलाया और होटल ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके शरीर को दांतों का काटा और नाखूनों से भी नोंचा। 

विज्ञापन
Bhopal: young man called girl to hotel and brutalized her, bit her with her teeth
भोपाल में युवती से हैवानियत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के हबीबगंज स्थित एक होटल में अनाथ युवती के साथ युवक द्वारा हैवानियत करने की घटना सामने आई है। आरोपी ने युवती को मिलने के लिए बुलाया और होटल ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके शरीर को दांतों का काटा और नाखूनों से भी नोंचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय अनाथ युवती एक होस्टल में रहती है और शापिंग मॉल स्थित एक दुकान पर काम करती है। कुछ महीने पहले एक सहेली के माध्यम से उसकी पहचान आकाश ठाकुर नामक युवक से हुई थी। बाद में दोनों के बीच दोस्ती हो गई। बीती 30 अप्रैल की रात आकाश ने युवती को मिलने के लिए हबीबगंज बुलाया। युवती मिलने गई तो वह उसे एक होटल लेकर पहुंचा। यहां आकाश ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया तो उसने इसका विरोध किया। इस पर आकाश ने उसके साथ जमकर मारपीट की और  शरीर को दांतों से काट लिया। कई स्थानों पर नाखूनों से भी नोंचा। असहाय युवती के साथ आकाश ने होटल तीन-चार बार दुष्कर्म किया। युवती जब बेसुध होने लगी तो उसने उसे होटल के बाहर लाकर छोड़ दिया। सुबह डरी-सहमी युवती अपने होस्टल पहुंची, लेकिन किसी को कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन


वार्डन ने युवती की हालत देख संचालिका को दी जानकारी
गुरुवार सुबह वार्डन की नजर युवती पर पड़ी तो उसके चेहरे और हाथों पर चोट के निशान दिखाई दिए। वार्डन के पूछने पर युवती ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी, लेकिन शिकायत करने के लिए तैयार नहीं हुई। वार्डन ने यह बात होस्टल संचालिका को बताई तो उन्होंने उसे गौरवी संस्था लेकर जाने का बोला। गौरवी में युवती की काउंसिलिंग कराई गई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। गुरुवार रात पीड़िता ने हबीबगंज थाने जाकर आकाश ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed