{"_id":"66be349dda50d0711f092e51","slug":"bhopal-when-the-constable-stopped-him-from-doing-obscene-acts-in-the-temple-premises-miscreant-burnt-bike-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: आरक्षक ने मंदिर परिसर में अश्लील हरकत करने से रोका तो बदमाश ने जला दी बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: आरक्षक ने मंदिर परिसर में अश्लील हरकत करने से रोका तो बदमाश ने जला दी बाइक
Thu, 15 Aug 2024 10:32 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 15 Aug 2024 10:32 PM IST
सार
भोपाल में बदमाश ने पुलिसकर्मी की बाइक दिनदहाड़े जला दी। पुलिसकर्मी ने बदमाश को मंदिर में अश्लील हरकत करने से टोका था, इस बात से बदमाश बिगड़ गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
भोपाल में बदमाश ने पुलिस वाले की बाइक में आग लगा दी।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजधानी भोपाल में लगता है बदमाशों में पुलिस का खौफ समाप्त हो गया है। कभी सबसे हाईप्रोफाइल चार इमली में पूर्व मंत्री व विधायक के निवास में घुसकर बदमाश चोरी कर ले जाते हैं तो कभी भीड़भाड़ के बावजूद बदमाश अवैध हथियार की नोक पर ज्वैलर्स शोरूम से हजारों का सामान लूट कर फरार हो जाते हैं। ताजा मामला कमला नगर थाना क्षेत्र का है, जहां एक बदमाश मंदिर परिसर में अश्लील हरकत कर रहा था, तभी एक आरक्षक वहां पहुंचे। उन्होंने बदमाश को हरकत करने से मना किया तो और वहां से भगा दिया। इसके बाद बदमाश अपनी पत्नी के साथ पहुंचा और आरक्षक के साथ मारपीट की, इसके बाद मंदिर परिसर के बाहर खड़ी आरक्षक की बाइक में दिन दहाड़े आग लगाकर जला दिया। आग लगाने और बदमाश के भागते हुए का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। कमला नगर पुलिस ने आरक्षक की शिकायत पर बदमाश पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
कमला नगर थाना पुलिस के अनुसार आरक्षक धर्मेंद्र शर्मा पुलिस लाइन में रहता है और अरेरा हिल्स थाने में पदस्थ है। गुरुवार को दिन में धर्मेंद्र शर्मा नेहरू नगर स्थित नवग्रह मंदिर पहुंचा था, जहां एक बदमाश नशे में धुत होकर मंदिर परिसर में हश्लील हरकत कर रहा था। आरक्षक ने बदमाश को डांटकर मंदिर से बाहर कर दिया। इसके बाद बदमाश घर गया और पत्नी के साथ दोबारा मंदिर पहुंचा और आरक्षक के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद दोनों पक्ष थाने आए, लेकिन कायमी नहीं कराई। आपस में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।
समझौते के बाद लगाई आग
आरक्षक समझौता होने के बाद वापस चला गया। लेकिन उसकी बाइक नवग्रह मंदिर परिसर के बाहर खड़ी थी। बदमाश अपनी पत्नी के साथ फिर मंदिर पहुंचा और सड़क किनारे खड़ी आरक्षक की बाइक में आग लगा दी। बाइक में आग लगाने के बाद वह मौके से भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। इधर टीटी नगर एसीसी चंद्रशेखर पाण्डेय ने बताया कि जिस बदमाश पर आरोप है, उसकी तलाश करने के साथ वीडियो से शिनाख्ती की जा रही है। आरोपी के तस्दीक होते ही उसके नाम का खुलासा कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।