फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Water, furniture, toilets required for 5th and 8th exam centres, exams from 24th February, centres wil

Bhopal: 5वीं,8वीं परीक्षा सेंटर के लिए पानी, फर्नीचर,शौचालय जरूरी, 24 फरवरी से परीक्षा,5 फरवरी से बनेगें सेंटर

Mon, 13 Jan 2025 08:29 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 13 Jan 2025 08:29 PM IST
सार

प्रदेश के स्कूलों में 5वीं 8वीं की बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। जिन स्कूलों में पानी, बिजली, फर्नीचर, शौचालय की व्यवस्था नहीं होगी वहां परीक्षा केन्द्र नहीं बनाया जाएगा। 5 फरवरी से सेंटर बनाने का काम शुरू होगा
 

विज्ञापन
Bhopal: Water, furniture, toilets required for 5th and 8th exam centres, exams from 24th February, centres wil
विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में 24 फरवरी से पांचवी और आठवीं की बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होगी। पांचवीं क्लास के एग्जाम 1 मार्च को और आठवीं के एग्जाम 5 मार्च को खत्म होंगी। परीक्षाओं की तैयारी एमपी बोर्ड ने शुरू कर दी है। जिन स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं का आभाव है वहां परीक्षा केन्द्र नहीं बनाया जाएगा  सभी परीक्षा केंद्रों पर बेंच व डेस्क की उपलब्धता आवश्यक है। तभी उसे परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। सेंटर बनाने के लिए स्कूलों में पानी, बिजली, फर्नीचर, शौचालर की व्यवस्था अनिर्वाय किया गाया है। इस संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश के पांचवीं व आठवीं की बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से कराने के लिए तैयारी जोरों पर है। 
विज्ञापन


24 लाख विद्यार्थी परीक्षा में होंगे शामिल
प्रदेश भर में सरकारी व निजी स्कूलों के करीब 24 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। तीन से पांच किमी के दायरे में परीक्षा केंद्र चुने जाएंगे, ताकि छोटे-छोटे बच्चों को आने-जाने में परेशान नहीं होना पड़ेगा। गौरतलब है कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत माध्यमिक स्कूलों में एक लाख 63 हजार फर्नीचर के लिए. 140 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया था।
विज्ञापन


5 फरवरी से परीक्षा केन्द्र होंगे तय
बोर्ड से मिली जनाकारी के मुताबिक विकासखंड स्त्रोत समन्वयक (बीआरसी) द्वारा चिन्हित परीक्षा केंद्र, परीक्षा केंद्राध्यक्ष और परीक्षा केंद्रवार विभिन्न स्कूलों की मैपिंग का अंतिम अनुमोदन जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा किया जाना है, लेकिन अभी तक परीक्षा केंद्रों को चिन्हित नहीं किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि परीक्षा केन्द्र बनाने का 5 फरवरी से किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



23 फरवरी तक पोर्टल पर पंजीयन और सत्यापन
पांचवी और आठवीं बोर्ड परीक्षा के पदिशा-निर्देश जारी किए गए हैं जिसके अनुसार स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों का परीक्षा पोर्टल पर पंजीयन एवं सत्यापन कराने की प्रक्रिया 23 जनवरी तक होगी। सबसे पहले समग्र आईडी वाले विद्यार्थियों का पंजीयन और  सत्यापन किया जएगा। जब विद्यार्थियों का पोर्टल पर पंजियन और सत्यापन होगा तभी वे परीक्षा में शामिल हो पाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed