फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Vivek Tankha claims that a new Congress will emerge in MP, said- now Congress will look young and prog

Bhopal: विवेक तन्खा का दावा एमपी में एक नई कांग्रेस का होगा उदय, बोले- अब युवा और प्रगतिशील दिखेगी कांग्रेस

Thu, 21 Nov 2024 05:48 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 21 Nov 2024 05:48 PM IST
सार

राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा ने कहा है कि आने वाले समय में MP में एक नई कांग्रेस का उदय होगा जिसमें युवा और प्रगतिशील लोग दिखेंगे। उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि एमपी को देखकर निराश होती है।
 

विज्ञापन
Bhopal: Vivek Tankha claims that a new Congress will emerge in MP, said- now Congress will look young and prog
राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस में जहां युवा अध्यक्ष बनाए जाने से कई सीनियर नेता नाराज चल रहे हैं वहीं राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा ने इस नई टीम का स्वागत किया है उन्होंने कहा है कि आने वाले समय में मध्य प्रदेश में एक नई कांग्रेस का उदय होगा जिसमें युवा और प्रगतिशील लोग दिखेंगे। दरअसल गुरुवार को विवेक तन्खा पीसीसी में राजनीतिक मामलों के गठित समिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। बैठक में भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि प्रदेश को हर क्षेत्र में बदहाल कर दिया है।
विज्ञापन


एमपी में शिक्षा, स्वास्थ्य सब व्यवस्था फेल
सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि जब मै प्रदेश को देखता हूं तो निराश होता हूं, यहां शिक्षा, स्वास्थ्य सब व्यवस्था फेल है, रोजगार के साधन नहीं है यहां सिर्फ बांटने की बातें होती हैं ध्रुवीकरण की बातें होती हैं, कांग्रेस चाहती है कि हमारा प्रदेश एक प्रगतिशील प्रदेश बने  और अब उसी दिशा में काम करेगी। उन्होंने कहा कि बैठक बहुत सकारात्मक रही है। कई बिन्दुओं पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में एक नई कांग्रेस का उदय होगा, एज आ न्यू आइडिया सामने आएगी। तंखा ने कहा कि मध्य प्रदेश में एक युवा और एक प्रगतिशील कांग्रेस दिखेगी ये मप्र की आकांक्षाओं पर खरी उतरेगी। उन्होंने 
विज्ञापन



एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं
 विवेक तन्खा ने कहा कि मै एक्जिट पोल पर विश्वास नहीं करता, बायोपिक के सवाल पर विवेक तंखा ने कहा कि हां मेरे ऊपर मुंबई के एक फिल्म मेकर ने बायोपिक बनाई है मैं तो खुद आश्चर्यचकित हूं कि वे मेरे पास क्यों आए और उन्होंने मेरी स्टोरी सुनी, उन्होंने कहा तन्खा जी आप अपने आपको पहचान ही नहीं पाए एक अच्छी स्टोरी बनी है आप लोग भी जरुर देखियेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed