फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Use of Sanchi coconut water failed in Bhopal, more than 2 thousand bottles expired, contract will end

Bhopal: भोपाल में सांची नारियल पानी का प्रयोग हुआ फेल, 2 हजार से ज्यादा बोतलें हुई एक्सपायरी, खत्म होगा अनुबंध

Sat, 28 Jun 2025 07:14 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 28 Jun 2025 07:14 PM IST
सार

अक्टूबर 2024 में भोपाल दूध संघ ने भोपाल में 'सांची नैचुरल नारियल पानी' बाजार में उतारा था। लेकिन भोपाल की जनता ने इसे पसंद नहीं किया और दुग्ध संघ को भारी नुकसान हुआ है। हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि 2 हजार से ज्यादा बोतलें एक्सपायरी हो गई हैं। अब कंपनी के साथ अनुबंध समाप्त करने की तैयारी दुग्ध संघ कर रहा है।
 

विज्ञापन
Bhopal: Use of Sanchi coconut water failed in Bhopal, more than 2 thousand bottles expired, contract will end
सांची नारियल पानी के शुभारंभ की फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अक्टूबर 2024 में भोपाल दूध संघ ने भोपाल में 'सांची नैचुरल नारियल पानी' बाजार में उतारा था। लेकिन भोपाल की जनता ने इसे पसंद नहीं किया और दुग्ध संघ को भारी नुकसान हुआ है। हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि 2 हजार से ज्यादा बोतलें एक्सपायरी हो गई हैं। दुग्ध संघ कि अधिकारियों का कहना है कि कहना है कि एक भी बोतल के ग्राहक नहीं मिलते हैं। इसी कारण पार्लर संचालक इसे लेने से इन्कार कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि सांची का यह उत्पाद (नारियल पानी) तमिलनाडु के पोलाची संयंत्र से पैक होकर आता है। जानकारी के मुताबिक अब कंपनी के साथ अनुबंध समाप्त करने की तैयारी दुग्ध संघ कर रहा है।
विज्ञापन



इसलिए फेल हुआ यह प्रोजेक्ट 
गौरतलब है कि सांची द्वारा नारियल पानी की 200 मिलीलीटर की बोतल 50 रुपये में बेंची जा रही है और आम उपभोक्ताओं को यह कीमत रास नहीं आ रही। बाजार में 300 से 400 मिलीलीटर तक का नारियल पानी 40-50 रुपए में मिल जाता है। यह बोतलबंद पेय की तुलना में अधिक विश्वसनीय है। ऐसे में सांची का यह उत्पाद ग्राहकों को महंगा लगने लगा। ग्राहकों की बेरुखी के चलते सांची पार्लरों में ये बोतलें खराब होने लगी हैं। पार्लर संचालकों का कहना है कि सांची नारियल पानी की एक पेटी में 36 बोतल होती हैं। इसकी कुल लागत 1,680 रुपये है। बिक्री न होने के कारण वे लोग 35 रुपये या उससे भी कम दाम पर भी बेच रहे हैं, ताकि बड़े नुकसान से बचा जा सके। अभी हालात ऐसे हैं कि यह उत्पाद इस कीमत पर भी नहीं बिक रहा है। इसकी वजह से दुकानदारों को सीधा नुकसान हो रहा है। कई पार्लर संचालकों ने पिछले दो महीनों से स्टाक लेने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-PCC चीफ के समर्थन में उत्तरी कांग्रेस, CM हाउस जा रही NSUI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, BJP का पलटवार
विज्ञापन
विज्ञापन



कंपनी से तीन साल के लिए किया था करार
जानकारी के लिए बता दें कि दुग्ध संघ ने अगस्त 2024 से अगस्त 2027 तक तीन साल के लिए एक निजी कंपनी से करार किया था। लेकिन अब बिक्री नहीं होने के कारण यह करार समय से पहले समाप्त करने की तैयारी की जा रही है। दुग्ध संघ ने कंपनी को पत्र भेजकर बचे हुए माल को वापस लेने की मांग की है। अगर कंपनी ने माल वापस नहीं लिया तो दुग्ध संघ इसे नो प्राफिट-नो लास के आधार पर बेचेगा। वर्तमान में सांची 25 तरह के उत्पाद बाजार में बेच रहा है।

यह भी पढ़ें-NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, नर्सिंग चयन परीक्षा 2025 में शामिल होने की मिली अनुमति

कंपनी की भी थी जिम्मेदारी 
भोपाल दुग्ध संघ के सीईओ प्रीतेश जोशी ने बताया कि नारियल बेचने का अनुबंध मेरे समय नहीं हुआ था। हालांकि जिस कंपनी से अनुबंध हुआ है उसमें कहा गया था की मार्केट में इसे बेचने में कंपनी भी मदद करेगी अब कंपनी भाग रही है। संघ जल्द ही यह करार समाप्त करेगा, ताकि पार्लर संचालकों को और नुकसान न उठाना पड़े। उन्होंने बताया कि हमारे पास 2000 से बोतलें एक्सपायरी हो गई है जिससे संघ को नुकसान हो रहा है हमने कंपनी से कहा है कि यह वाटल वापस ले जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed