फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: US President's funeral procession took place in Bhopal, funeral feast to be held after 13 days, protes

Bhopal: भोपाल में अमेरिका के राष्ट्रपति की निकली शवयात्रा, 13 दिन बाद होगा मृत्युभोज, 50% ट्रैरिफ का विरोध

Mon, 01 Sep 2025 09:12 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 01 Sep 2025 09:12 PM IST
सार

अमेरिका द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के विरोध में भारतीय गणवार्ता (भगवा) पार्टी ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बोर्ड ऑफिस चौराहे से ज्योति टाकीज तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सांकेतिक शवयात्रा निकाली।इसके बाद बोर्ड ऑफिस चौराहे पर ट्रंप का पुतला जलाया।

विज्ञापन
Bhopal: US President's funeral procession took place in Bhopal, funeral feast to be held after 13 days, protes
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सांकेतिक शवयात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में सोमवार को एक अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। दरअसल अमेरिका द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के विरोध में भारतीय गणवार्ता (भगवा) पार्टी ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बोर्ड ऑफिस चौराहे से ज्योति टाकीज तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सांकेतिक शवयात्रा निकाली।इसके बाद बोर्ड ऑफिस चौराहे पर ट्रंप का पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर जबरिया तरीके से 50% टैरिफ लगाया है। शवयात्रा निकालने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति की तेरहवीं के कार्ड भी बांटे गए। तेरहवीं पर लोगों को मृत्युभोज भी कराया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन


दोस्ती के नाम पर कलंक है ट्रंप
इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकांत शुक्ला ने कहा कि ट्रंप ने दोस्ती के नाम पर गद्दारी की है। वह दोस्ती के नाम पर कलंक है। उसने गद्दारी की है। अमेरिका के साथ हमारे अच्छे संबंध रहे हैं। ये पाकिस्तान को आतंकवाद के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। हम 13 दिन बाद इसकी तेरहवीं भी करेंगे। मृत्युभोज भी खिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- जीतू पटवारी पर हुए हमले को लेकर विरोध प्रदर्शन, सुरक्षा बढ़ाने की मांग,DGP से मिला प्रतिनिधि मंडल

इसलिए किया विरोध
गौरतलब है कि भारत से अमेरिका भेजे जाने वाले सामानों पर 27 अगस्त से 50% टैरिफ लागू हो गया है। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) की रिपोर्ट के मुताबिक, यह नया टैरिफ भारत के लगभग ₹5.4 लाख करोड़ के एक्सपोर्ट को प्रभावित कर सकता है। 50% टैरिफ से अमेरिका में बिकने वाले कपड़े, जेम्स-ज्वेलरी, फर्नीचर, सी फूड जैसे भारतीय प्रोडक्ट्स महंगे हो जाएंगे। इससे इनकी मांग में 70% की कमी आ सकती है। चीन, वियतनाम और मेक्सिको जैसे कम टैरिफ वाले देश इन सामानों को सस्ते दाम पर बेचेंगे। इससे भारतीय कंपनियों की अमेरिकी बाजार में हिस्सेदारी कम होगी।

यह भी पढ़ें- भोपाल निगम की अच्छी पहल, गणेश पंडालों से निकल रहे फूल-माला से 100 लोगों को मिला रोजगार, प्रदूषण भी कम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed