{"_id":"685582f51c20fe97cc03a902","slug":"bhopal-two-leaders-of-mp-got-place-in-obc-advisory-council-of-aicc-former-union-minister-given-responsibilit-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: AICC के ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल में MP के दो नेताओं को मिली जगह, पूर्व केंद्रीय मंत्री को जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: AICC के ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल में MP के दो नेताओं को मिली जगह, पूर्व केंद्रीय मंत्री को जिम्मेदारी
Fri, 20 Jun 2025 09:19 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Fri, 20 Jun 2025 09:19 PM IST
सार
AICC ने ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल का गठन किया है। जिसमें बड़े नेताओं को शामिल किया है। मध्य प्रदेश से दो नेताओं को भी शामिल किया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और एमपी विधानसभा की पूर्व उपाध्यक्ष हिना कांवरे को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
अरुण यादव और हिना कांवरे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल का गठन किया है। जिसमें बड़े नेताओं को शामिल किया है। ओबीसी डिपार्टमेंट के चेयरमैन अनिल जयहिंद कन्वेनर बनाए गए हैं। जबकि जितेंद्र बघेल को सचिव बनाया गया है। वहीं मध्य प्रदेश से दो नेताओं को भी शामिल किया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और एमपी विधानसभा की पूर्व उपाध्यक्ष हिना कांवरे को भी शामिल किया गया है। जल्द ही इस ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल की एक बड़ी बैठक होने वाली है।
एडवाइजरी काउंसिल में इन नेताओं को किया शामिल
सिद्धारमैया (मुख्यमंत्री, कर्नाटक),अशोक गहलोत (पूर्व मुख्यमंत्री),भूपेश बघेल (पूर्व मुख्यमंत्री),सचिन पायलट,बी के हरिप्रसाद,गुरदीप सप्पल,अरुण यादव,नारायणस्वामी,अमित चावड़ा,महेश गौड़,वीरप्पा मोइली,पूनम प्रभाकर,श्रीकांत जेना,अजय कुमार लल्लू,सुभाषिनी यादव,एस ज्योतिमानी,विजय वेट्टीवार,धर्मेंद्र साहू,हिना कावरे,अदूर प्रकाश
यह भी पढ़ें-UG-PG में पिछले साल के मुकाबले अब तक 2 लाख ज्यादा छात्रों ने कराया पंजियन, 17 हजार ज्यादा हुए प्रवेश
विज्ञापन
ओबीसी से जुड़े मुद्दों का खाका तैयार करेगा पैनल
जानकारी के अनुसार अब यह पैनल ओबीसी से जुड़े मुद्दों का खाका तैयार करेगा और योजनाबद्ध तरीके से देशभर में कार्यक्रम आयोजित करेगा। कांग्रेस पार्टी के ओबीसी विभाग द्वारा किए गए इसी तरह के प्रयास लोगों का ध्यान आकर्षित नहीं कर पाते हैं। राहुल गांधी लंबे समय से जाति जनगणना की मांग कर रहे थे, लेकिन सरकार ने हाल ही में 2027 के लिए इसे अधिसूचित करके जवाब दिया। इसके अलावा सरकार की अधिसूचना में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि 2027 में होने वाली नियमित जनगणना में जाति जनगणना शामिल होगी या नहीं।