फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Tulsi marriage took place on Devuthani Gyaras, CM who attended the program said – this is a day of pri

Bhopal: देवउठनी ग्यारस पर हआ तुलसी विवाह, कार्यक्रम में शामिल हुए CM बोले- सनातनियों के लिए यह गौरव का दिन

Tue, 12 Nov 2024 06:16 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 12 Nov 2024 06:16 PM IST
सार

भोपाल में देवउठनी ग्यारस पर कई जगह तुलसी विवाह का आयोजन किया गया। विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सनातनियों के लिए यह गौरव का दिन है। 
 

विज्ञापन
Bhopal: Tulsi marriage took place on Devuthani Gyaras, CM who attended the program said – this is a day of pri
सीएम डॉ. मोहन यादव और विधायक रामेश्वर शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवउठनी ग्यारस पर मंगलवार को राजधानी भोपाल में कई जगह तुलसी विवाह का आयोजन किया गया। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा युवा सदन में तुलसी विवाह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सनातनियों के लिए यह गौरव का दिन है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने विधि-विधान से शालिग्राम-तुलसी विवाह कराया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
गौरतलब है कि कार्तिक माह में जहां एक और जहां मौसम में सर्दी बढ़ती है वहीं दूसरी ओर कार्तिक स्नान का लोकपर्व प्रारंभ होता है। इस लोकपर्व की सबसे महत्वपूर्ण तिथि देवउठनी ग्यारस के शुभ उपलक्ष्य में भोपाल की हुजूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने युवा सदन कार्यालय पर तुलसी शालिग्राम विवाह का आयोजन कराया। विधायक रामेश्वर शर्मा के इस आयोजन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी सम्मिलित हुए जिन्होंने तुलसी पूजन कर सभी को तुलसी विवाह की शुभकामनाएं दी। तुलसी विवाह के लिए युवा सदन कार्यालय को विवाह स्थल की तरह सजाया गया, जहां हुजूर सहित भोपाल के सैकड़ों लोग सम्मिलित होकर शालिग्राम विवाह के साक्षी बने। 
विज्ञापन


सनातन धर्म के ध्वजवाहक हैं रामेश्वर शर्मा
मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि आज का दिन हम सभी सनातनियों के लिए गौरव का दिन है। ऐसा माना जाता है कि आज ही के दिन देवोत्थान एकादशी पर भगवान श्रीहरि विष्णु जी नींद से जागकर संसार की व्यवस्था का कार्यभार भगवान शिव से अपने हाथों में लेते हैं। इसलिए आज के दिन को हरिहर मिलन के दिन के रूप में भी मनाया जाता है। इसलिए मैं इस शुभ घड़ी में सभी प्रदेश और देशवासियों को देवोत्थान एकदशी की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने आगे कहा कि मेरे मित्र पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को बधाई जिन्होंने तुलसी विवाह का इतना सुंदर आयोजन कराया और मुझे इसमें आमंत्रित कर तुलसी विवाह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। रामेश्वर शर्मा हमारे सनातन धर्म के ध्वजवाहक हैं, ये राजधानी में हमारे सनातन धर्म के सभी आयोजनों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हैं। मैं इसके लिए इन्हें बधाई देता हूं। रामेश्वर जी हमारे समाज के गौरव हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीवन के शुभ उपलक्ष्यों की शुरुआत
आयोजन को लेकर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि यह सनातन धर्म की महानता है। जहां हर पर्व लोक में खुशियों का संचार करता है। आज देवउठनी ग्यारस है, सभी देवों को हम सेवक निद्रां से जगाते हैं। देवों के जागने के साथ ही आज  से सभी मांगलिक कार्यों का शुभारंभ होता है। हम इन्हीं देवों को साक्षी मानकर, इन्हीं की आराधना कर के अपने जीवन के शुभ उपलक्ष्यों की शुरुआत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed