Bhopal Train News: नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित, देखें लिस्ट
Bhopal Train News: नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित किया गया है। साथ ही कुछ और भी गाड़ियों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर पश्चिम रेलवे, जोधपुर मंडल के फुलेरा-डेगाना जंक्शन रेल खंड पर नावा सिटी-गोविंदी मारवाड़ स्टेशनों के मध्य नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते भोपाल मंडल से प्रारंभ, समाप्त होने वाली गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस 26 अप्रैल को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया जयपुर-रींगस-सीकर-चूरू-रतनगढ़ जंक्शन-डेगाना होते हुए गंतव्य को जाएगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस 27 अप्रैल को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया डेगाना-रतनगढ़ जंक्शन-चूरू-सीकर-रींगस-जयपुर होते हुए गंतव्य को जाएगी।
इन गाड़ियों के भी मार्ग परिवर्तित
-
गाड़ी संख्या 12168 बनारस-लोकमान्यतिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 15 अप्रैल को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया जलगांव-उधना-वसई रोड होकर गंतव्य को जाएगी।
विज्ञापन विज्ञापन -
गाड़ी संख्या 12142 पाटली पुत्र-लोकमान्यतिलक टर्मिनस एक्सप्रेस दिनांक 15 अप्रैल को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया जलगांव-उधना-वसई रोड होकर गंतव्य को जाएगी।
-
गाड़ी संख्या 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस दिनांक 15 अप्रैल को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया जलगांव-उधना-वसई रोड होकर गंतव्य को जाएगी।
-
गाड़ी संख्या 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 15 अप्रैल को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया जलगांव-उधना-वसई रोड होकर गंतव्य को जाएगी।
