{"_id":"689de0f5cee821b8330539ce","slug":"bhopal-tragic-death-of-a-12-year-old-boy-who-was-swinging-on-a-swing-made-of-his-mother-s-saree-in-sai-baba-n-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: साईंबाबा नगर में मां की साड़ी का झूला बनाकर झूल रहे 12 साले के बच्चे की दर्दनाक मौत, कॉलोनी में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: साईंबाबा नगर में मां की साड़ी का झूला बनाकर झूल रहे 12 साले के बच्चे की दर्दनाक मौत, कॉलोनी में मातम
Thu, 14 Aug 2025 06:46 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Thu, 14 Aug 2025 06:46 PM IST
सार
हबीबगंज थाना क्षेत्र के साईंबाबा नगर में रहने वाले 12 साले एक बच्चे की मां की साड़ी के बने झूले में उलझने से मौत हो गई। 12 साल का बच्चा साड़ी के झूले में झूल रहा था, तभी गोल घूमने के कारण साड़ी से बनी रस्सी गले में फंस गई और गला दबने से बच्चे कीमौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र के साईंबाबा नगर में रहने वाले 12 साले एक बच्चे की मां की साड़ी के बने झूले में उलझने से मौत हो गई। 12 साल का बच्चा साड़ी के झूले में झूल रहा था, तभी गोल घूमने के कारण साड़ी से बनी रस्सी गले में फंस गई और गला दबने से बच्चे कीमौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद घर व कॉलोनी में मातम पसर गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार हबीबगंज थानांतर्गत साईबाबा नगर में रहने वाला देव विश्वकर्मा (12) स्कूली छात्र था। परिवार वालों ने बच्चों को झूलने के लिए घर के बाहर साड़ी का झूला बांधा था। बुधवार की शाम को देव इसी झूले पर झूल रहा था, तभी उसकी गर्दन साड़ी की रस्सी में उलझ गई। परिजन उसे झूले से निकाल कर इलाज के लिए एम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया।
घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी
इधर छोला मंदिर थानांतर्गत जैन मंदिर के पास ईरानी डेरा भानपुर में रहने वाला भारत सिंह (30) मजदूरी करता था। बुधवार की रात करीब आठ बजे उसने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। कमरे की तलाशी में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों के बयान के बाद ही खुदकुशी के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढे़ं-भोपाल में ड्रोन से हो रही निगरानी,दो हजार जवान तैनात, बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन पर बढ़ी सुरक्षा
पत्नी के मायके जाने के बाद पति ने की आत्महत्या
इधर छोला थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने पत्नी के मायके जाने से दुखी होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय भरत प्रजापति पुत्र हीरालाल प्रजापति ईरानी डेरा के पास रहता था और निजी वाहन चलाता था। उसकी पत्नी नाराज होकर मासूम बेटे को लेकर कुछ माह पहले मायके रायसेन चली गई थी। दो दिन से वह घर से नहीं निकल रहा था। ऐसे में उसके दोस्त ने फोन किया तो फोन भी रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद दोस्त घर आए तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की से झांककर देखा तो वह फंदे पर लटका हुआथा। पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।