Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Today: Rajyotsav Showcases Folk Culture, CM Mohan Yadav to Hold Meetings at Mantralaya

भोपाल में आज: राज्योत्सव में सजेगी लोक संस्कृति की महफिल, मुख्यमंत्री मंत्रालय में लेंगे बैठकें

Mon, 02 Nov 2026 08:46 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 02 Nov 2026 08:46 AM IST
सार

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के तीन दिवसीय समारोह के दूसरे दिन सोमवार को लाल परेड ग्राउंड में लोक एवं जनजातीय संस्कृति की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में मंत्रालय की बैठकों और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कृषि महोत्सव में शामिल होंगे। 

विज्ञापन
Bhopal Today: Rajyotsav Showcases Folk Culture, CM Mohan Yadav to Hold Meetings at Mantralaya
भोपाल में आज के कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्योत्सव में आज सांस्कृतिक कार्यक्रम 
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को तीन दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सोमवार को दूसरे दिन लाल परेड ग्राउंड में शाम 6:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें 20 से अधिक लोक एवं जनजातीय नृत्य दल प्रस्तुतियां देंगे। दोपहर 12 से रात 8 बजे तक कृषि प्रदर्शनी, महिला उद्यमिता मंडप और देशज व्यंजन मेले का आयोजन होगा। कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क रहेगा।


ये भी पढ़ें- एमपी: भव्यता, उल्लास और सांस्कृतिक वैभव के साथ हुआ मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ
विज्ञापन


मंत्रालय में सीएम बैठक लेंगे 
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम: डॉ. मोहन यादव सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक मंत्रालय में दो बैठकों में शामिल होंगे। दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सिवनी में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में शामिल होंगे। दोपहर 2:55 बजे भोपाल से जबलपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 4 बजे शहीद स्मारक ग्राउंड पहुंचकर लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी में MSME के लिए बनेगी अलग कंपनी, निजी इंडस्ट्रियल पार्क पर मिलेगा 50 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed