फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Thug family duped elderly doctor, took away gold jewelery by giving him bundle of paper

Bhopal: ठगोरे परिवार ने अब बुजुर्ग डॉक्टर को ठगा, कागज की गड्डी में 500 का नोट लगाया और ठगे चेन-अंगूठी व कड़े

Wed, 18 Jan 2023 04:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 18 Jan 2023 04:46 PM IST
सार

जालसाजों ने 500 नोटों के आकार की कागज की गड्डी बनाई और उसमें 500 रुपये का एक असली नोट ऊपर लगाकर बुजुर्ग चिकित्सक को झांसे में लिया है। उनके जेवर खरीदने के नाम पर वो गड्डी थमाकर रफूचक्कर हो गए। 

विज्ञापन
Bhopal: Thug family duped elderly doctor, took away gold jewelery by giving him bundle of paper
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में इन दिनों ठगोरा परिवार सक्रिय है। ये बुजुर्गों को अपना निशाना बना रहे हैं। बीते दिन दो वारदातों की शिकायत पुलिस को मिली थी। अब फिर इन्होंने टीटी नगर मार्केट में एक 80 साल की बुजुर्ग महिला डॉक्टर को ठग लिया। पुलिस के लिए ये चुनौती बनते जा रहे हैं। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 
विज्ञापन


बता दें कि भोपाल में एक दंपती और 13 साल के नाबालिग बच्चे लगातार वारदात कर रहे हैं। कोहेफिजा और बैरागढ़ में नाबालिग बच्चे के सहारे महिला-पुरुष ने ठगी की वारदात कर चुके थे। मंगलवार को मंगलवार को टीटी नगर मार्केट में एक 80 साल की बुजुर्ग महिला डॉक्टर को ठग लिया। जालसाजों ने 500 नोटों के आकार की कागज की गड्डी बनाई और उसमें 500 रुपये का एक असली नोट ऊपर लगाकर बुजुर्ग चिकित्सक को झांसे में लिया है। टीटी नगर पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज चेक करना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


महंगे दामों पर जेवर खरीदने का दिया लालच
टीटी नगर एएसआई राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि ईश्वरी देवनानी पति राम एस देवनानी (80) अंजली कॉम्प्लेक्स, तुलसी नगर में रहती हैं। वे एक सरकारी अस्पताल से सेवानिवृत्त चिकित्सक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे वे न्यू मार्केट गई थीं। चार बजे हनुमान मंदिर के पास टॉप एंड टाउन के पास पहुंची ही थीं, तभी एक महिला और पुरुष 13-14 साल के बच्चे को लेकर उनके पास पहुंचे और कहने लगे कि एक नोटों की गड्डी है, हमें जेवरात की जरूरत है। अगर आप यह नोटों की गड्डी लेकर अपने जेवरों का महंगे दामों पर सौदा करना चाहती हैं तो हम तैयार हैं, क्योंकि हम लोग ओरिजनल सोना खरीदना चाहते हैं, इस कारण ज्वैलर्स की दुकान नहीं जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर जाकर गड्डी देखा तो ठगी का पता चला
वृद्ध चिकित्सक पहले तो तैयार नहीं हुई, पर परिवार ने बातों में उन्हें उलझा लिया। वृद्ध चिकित्सक ने अपने पुराने गहनों सोने की अंगूठी, चेन और दो सोने की चूड़ियां उतारकर जालसाजों को देकर कागज के टुकड़ों को नोटों की गड्डी समझकर ले लिया। डॉक्टर गड्डी लेकर घर पहुंची और खोलकर देखा तो ठगी का पता चला। इसके बाद वे टीटी नगर थाने पहुंचकर देर शाम प्रकरण दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed