{"_id":"62ba5fe5867eac6aac3d9b12","slug":"bhopal-there-is-no-provision-of-star-campaigner-in-the-urban-body-elections-the-expenditure-incurred-in-the-area-will-be-included-in-the-election-expenditure","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: नगरीय निकाय चुनाव में स्टार प्रचारक का प्रावधान नहीं, क्षेत्र में हुआ खर्च निर्वाचन व्यय में होगा शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: नगरीय निकाय चुनाव में स्टार प्रचारक का प्रावधान नहीं, क्षेत्र में हुआ खर्च निर्वाचन व्यय में होगा शामिल
Tue, 28 Jun 2022 07:26 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 28 Jun 2022 07:26 AM IST
सार
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह ने बताया कि एक ही मंच से एक से अधिक प्रत्याशियों की सभा होने की स्थिति में महापौर तथा पार्षद के प्रकरण में व्यय का विभाजन व्यय की अधिकतम सीमा के अनुपात में किया जाएगा।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह ने नगरीय निकाय चुनाव से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में नगरीय निकाय निर्वाचन में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्टार प्रचारक के संबंध में कोई प्रावधान नहीं किए गए हैं। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी के निर्वाचन क्षेत्र में होने वाले व्यय को निर्वाचन व्यय के अंतर्गत शामिल किया जाएगा।
सचिव सिंह ने बताया कि महापौर के अभ्यर्थी के प्रकरण में सम्पूर्ण निकाय क्षेत्र की सीमा तथा पार्षद के अभ्यर्थी के प्रकरण में उसके वार्ड की सीमा निर्वाचन क्षेत्र के रूप में चिन्हित है। एक ही मंच से एक से अधिक प्रत्याशियों की सभा होने की स्थिति में महापौर तथा पार्षद के प्रकरण में व्यय का विभाजन व्यय की अधिकतम सीमा के अनुपात में किया जाएगा। एक से अधिक पार्षदों की सभा के प्रकरण में पार्षदों के मध्य व्यय समान रूप से विभाजित किया जाएगा। निर्वाचन प्रचार के लिए बाहर से आने वाले व्यक्तियों पर होने वाले यात्रा व्यय को व्यय में शामिल नहीं किया जाएगा।