फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: There is no details of the government's properties in other states, Congress MLA said- Government is s

Bhopal: सरकार की दूसरे राज्यों में संपत्तियों का नहीं है ब्योरा, कांग्रेस विधायक बोले- सरकार बेच रही संपत्ति

Fri, 20 Dec 2024 06:52 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 20 Dec 2024 06:52 PM IST
सार

सरकार की दूसरे राज्यों में सरकारी संपत्ती का कोई ब्योरा उपलब्ध नहीं। विधानसभा में विधायक द्वारा मांगी गई जानकारी में कहा गया है कि राज्यों में स्थित परिसम्पत्तियों का रिकॉर्ड नहीं रखा जाता है। विधायक ने आरोप लगाया है कि सरकार संपत्ती बेंच रही है।

विज्ञापन
Bhopal: There is no details of the government's properties in other states, Congress MLA said- Government is s
जौरा विधाक पंकज उपध्याय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की कई प्रॉपर्टी दूसरे राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार जैसे राज्यों में है, लेकिन सरकार के पास इसकी कोई लिखित जानकारी उपलब्ध नहीं है। यह मामला तब सामने आया जब विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन कांग्रेस विधायक द्वारा लगाए गए प्रश्न का जवाब सामने आया। जवाब में कहा गया कि राज्य के अंदर की संपत्तियों की जानकारी तो हम रखते हैं, लेकिन दूसरे राज्यों की संपत्तियों का कोई ब्यौरा हमारे पास उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन


इसके बाद जौरा से कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि सरकार बाहर की संपत्तियों को बेच रही है यहां तक की प्रदेश की एक साथ 101 संपत्तियों की जानकारी दी गई है लेकिन उन संपत्तियों को भी धीरे-धीरे बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा अजब और गजब मध्य प्रदेश है जहां खुद की संपत्तियों की जानकारी नहीं रखी जाती।
विज्ञापन


विधानसभा में विधायक द्वारा पूछा गया प्रश्न
- कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय ने विधानसभा में पूछा कि प्रदेश सरकार की कितनी संपत्ति प्रदेश के बाहर स्थित है? टेबल फॉर्म में जैसे संपत्ति का नाम, संपत्ति का क्षेत्रफल, वर्तमान मूल्य, संपत्ति पर अवैध कब्जा है या नहीं आदि में उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-  उल्लेखित संपत्ति में से शासन किन किन संपत्तियों को बेचने की योजना बन रहा है संपत्तिवार जानकारी उपलब्ध कराएं?
 - विगत 5 वित्तीय वर्षों में प्रदेश के अंदर व बाहर स्थित कितनी संपत्ति बेची गई है और उनसे कितना राजस्व प्राप्त हुआ की जानकारी संपत्तिवार उपलब्ध कराएं?

 - इस वित्तीय वर्ष में कितनी सम्पत्ति बेचने की योजना पर सरकार कार्य कर रही है। संपत्तिवार विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराएं।
 - किसी भी संपत्ति को बेचने की शासन की क्या नीति और  प्रकिया है कि जानकारी उपलब्ध है?

नहीं रखा जाता रिकॉर्ड, विभाग का जवाब
लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग द्वारा प्रदेश सरकार की अन्य राज्यों में स्थित परिसंपत्तियों का रिकॉर्ड नहीं रखा जाता है। वर्तमान में विभाग के पोर्टल पर राज्य के बाहर स्थित परिसंपत्ति इंद्राज नहीं है। शेष प्रश्न उपस्थित नहीं होता है। कुल 10। परिसंपत्तियों के निवर्तन से राशि 1110.88 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। वर्तमान में किसी भी संपत्ति को बेचने की स्वीकृति नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed