{"_id":"67c55c292cb045c6f4029b9b","slug":"bhopal-tent-city-built-for-gi-summit-is-now-open-for-general-public-many-offers-are-running-khajuraho-trip-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: GIS के लिए बनी टेंट सिटी अब आम जनता के लिए भी खुली,चल रहे कई ऑफर,लकी ड्रा में फ्लाइट से खजुराहो ट्रिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: GIS के लिए बनी टेंट सिटी अब आम जनता के लिए भी खुली,चल रहे कई ऑफर,लकी ड्रा में फ्लाइट से खजुराहो ट्रिप
Mon, 03 Mar 2025 01:11 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Mon, 03 Mar 2025 01:11 PM IST
सार
Tent city: भोपाल में जीआई समिट में मेहमानों के लिए बनाई गई टेंट सिटी अब आम जनता के लिए भी खुल गई है। इसमें रुकने वालों के लिए कई ऑफर भी चल रहे हैं। कपल को लकी ड्रॉ में फ्लाइट से खजुराहो ट्रिप भी कराएंगे।
विज्ञापन
टेंट सिटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान राजधानी भोपाल के कलियासोत डैम के पास फाइव स्टार सुविधा की शानदार टेंट सिटी तैयार की गई थी। यह अब आम जनता के लिए खोल दी गई है। शुरुआती दौर में इसे 9 मार्च तक के लिए खोला गया है। इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। जानकारी के लिए बतादें कि इसमें रुकने वाले कपल के लिए एमपीटी कई ऑफर भी दे रहा है। लकी ड्रा मिलने पर फ्लाइट से खजुराहो ट्रिप कराया जाएगा। यहां रुकने वालों के लिए एक दिन का 5 हजार चार्ज लगेगा।
आम लोगों को भी टेंट सिटी का मिलेगा अनुभव
पर्यटन विकास निगम के सीजीएम अमन मिश्रा ने बताया कि टेंट सिटी को आम जनता के लिए खोला गया है। ताकि इसका अनुभव सभी को मिल सके। उन्होने बताया कि टेंट सिटी बहुत ही सुंदर और प्राकृतिक वातावरण में तैयार की गई है। अभी इसे 9 मार्च तक के लिए खोला गया है। टेंट सिटी में एसी, डबल बेड, शानदार लाइटिंग और खूबसूरत गार्डन के साथ 5-स्टार सुविधाएं उपलब्ध हैं।
भोपाल टेंट सिटी की मुख्य विशेषताएं
1- एरिया: 3.31 लाख वर्गफीट
2- कुल टेंट्स: 10814×28 वर्ग फीट के 50 टेंट्स
3- 18×22 वर्ग फीट के 58 टेंट्स
4- सुविधाएं:डबल बेड, डायनिंग टेबल, रैक
5- एसी, टॉयलेट, लाइटिंग
6- वॉक के लिए गार्डन
7- डायनिंग स्पेस: 200 लोगों के लिए
भोपाल टेंट सिटी में सुविधाएं
1- 5-स्टार होटल जैसी लक्जरी सुविधाएं
2- इको-फ्रेंडली वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता
3- एडवेंचर टूरिज्म और मनोरंजन गतिविधियां
4- वातानुकूलित (AC) और प्रीमियम इंटीरियर वाले टेंट्स
5- स्वादिष्ट भोजन के लिए मल्टी-कुज़ीन रेस्टोरेंट्स
6- योग, मेडिटेशन और वेलनेस सेंटर की सुविधा
7- इको-टूरिज्म के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन