{"_id":"67b5da2e8e51ba627a023ce3","slug":"bhopal-tehsildar-in-bhopal-had-to-apologize-mike-was-turned-off-during-shivaji-s-birthday-celebration-peopl-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: भोपाल में तहसीलदार को मांगनी पड़ गई माफी, शिवाजी जन्मोत्सव में बंद करा दिया था माइक,धरने पर बैठ गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: भोपाल में तहसीलदार को मांगनी पड़ गई माफी, शिवाजी जन्मोत्सव में बंद करा दिया था माइक,धरने पर बैठ गए लोग
Wed, 19 Feb 2025 06:48 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Wed, 19 Feb 2025 06:48 PM IST
सार
भोपाल में छत्रपति शिवाजी जन्मोत्सव के कार्यक्रम में माइक बंद कराने की बात को लेकर लोग लिंक रोड नंबर-1 पर शिवाजी की प्रतिमा के सामने धरने पर बैठ गए। जिसके बाद टीटी नगर तहसीलदार कुणाल राउत को प्रतिमा के सामने ही माफी मांगनी पड़ी जिसके बाद वे हटे।
विज्ञापन
शिवाजी की प्रतिमा के सामने माफी मांगते तहसीलदार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल में एक ताहसीलदार को माइक बंद कराना महगा पड़ गया। दरअसल भोपाल में छत्रपति शिवाजी जन्मोत्सव के कार्यक्रम में साउंड सिस्टम का माइक बंद कराने की बात को लेकर लोग नाराज हो गए। उन्होंने लिंक रोड नंबर-1 पर शिवाजी की प्रतिमा के सामने धरना दे दिया। जिसके बाद टीटी नगर तहसीलदार कुणाल राउत के प्रतिमा के सामने ही माफी मांगने के बाद वे हटे।
20 साल से होता है जन्मोत्सव कार्यक्रम
बीजेपी पार्षद पप्पू विलास घाड़गे ने बताया कि लिंक रोड नंबर-1 स्थित रेडक्रॉस अस्पताल के पास चौराहे पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित है। यहां पिछले 20 साल से हर 19 फरवरी को जन्मोत्सव कार्यक्रम करते हैं।बुधवार को भी कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान तहसीलदार राउत आए और साउंड सिस्टम-टेंट हटा दिया। इसके विरोध में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शन के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज की वेशभूषा में एक युवक को भी शामिल किया गया।
पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट कराया
साउंड सिस्टम और टेंट हटाने के बाद मराठा समाज के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। वे सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। इससे पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया। इधर, तहसीलदार कुणाल भी मौके पर पहुंचे और समाजजनों को समझाइश दी। प्रतिमा के सामने माफी मांगने पर समाजजन हट गए।
विज्ञापन
साउंड सिस्टम की नहीं थी अनुमति
बाद में मामले को लेकर तहसीलदा कुणाल रावत ने कहा कि साउंड सिस्टम या कार्यक्रम की अनुमति नहीं थी। मैं सिर्फ साउंड सिस्टम बंद करने को कहा था। समाजजनों को कोई गलतफहमी हो गई थी। मेरा गलत उद्देश्य नहीं था। समाजजनों के कहने पर मैंने शिवाजी महाराज से माफी भी मांग ली।