फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Students got 6 days holiday to celebrate New Year, schools will open on 6 January after 30 December

Bhopal:नए साल का जश्न मनाने विद्यार्थियों को मिल गई 6 दिन की छुट्टी, 30 दिसंबर के बाद 6 जनवरी को खुलेंगे स्कूल

Thu, 26 Dec 2024 05:26 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 26 Dec 2024 05:26 PM IST
सार

स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को नए साल के स्वागत में जश्न मनाने के लिए छुट्टियां मिल गई हैं। एमपी बोर्ड में पढ़ने वाले छात्रों की स्कूल 30 दिसंबर के बाद 6 जनवरी को लगेंगे। आईसीएसई में 10 और सीबीएसई स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 9 दिनों का होगा।

विज्ञापन
Bhopal: Students got 6 days holiday to celebrate New Year, schools will open on 6 January after 30 December
स्कूली विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को नए साल के स्वागत में जश्न मनाने के लिए छुट्टियां मिल गई हैं। प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में शीतकालीन छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। गौरतलब है कि राज्य सरकार के कोर्स वाले सरकारी और प्राइवेट स्कूलों तथा केंद्र सरकार के सीबीएसई, आईसीएसई कोर्स वाले स्कूलों में अलग अलग अवकाश अवधि की घोषणा की गई है। प्रदेश के केंद्रीय स्कूलों में जहां 9 और 10 दिन की छुट्टी रहेगी वहीं राज्य सरकार के स्कूलों में केवल 5 दिन की छुट्टी दी गई है। हालांकि रविवार पड़ जाने के कारण राज्य सरकार के स्कूली बच्चों का शीतकालीन अवकाश भी एक दिन और बढ़ गया है। स्कूली बच्चों को ऐसे में 6 दिन की लगातार छुट्टी मिल रही है।
विज्ञापन




एमपी बोर्ड की सबसे कम छुट्टी
मध्य में संचालित होने वाले बोर्ड के अगल-अलग तारिखों में छुट्टी रहेगी। सबसे कम एम बोर्ड की छुट्टी रहेगी। प्रदेश में आईसीएसई से संबद्ध केंद्रीय व अन्य विद्यालयों में 10 दिन का शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। जबकि सीबीएसई स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 9 दिनों का होगा। मध्यप्रदेश सरकार से संबद्ध सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 5 दिनों का शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि अगले दिन रविवार होने से बच्चों को 6 दिन की लगातार छुट्टी मिलेगी।
विज्ञापन



सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों छुट्टी शुरू
सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों में मंगलवार से शीतकालीन अवकाश शुरु हो गया। आईसीएसई से संबद्ध स्कूलों में 24 दिसंबर 2024 से 2 जनवरी 2025 छुट्टी रहेगी। इस प्रकार 3 जनवरी से स्कूल खुलेंगे। एमपी के सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों में 24 दिसंबर से 1 जनवरी 2025 तक का यानि 9 दिनों का शीतकालीन अवकाश रहेगा। अब 2 जनवरी 2025 को ये स्कूल खुलेंगे। मध्यप्रदेश के स्थानीय कोर्स के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 31 दिसंबर से 4 जनवरी 2025 तक का यानि 5 दिनों का शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि 5 जनवरी को रविवार है इसलिए एक दिन का अवकाश बढ़ गया है। ऐसे में एमपी के सरकारी और प्राइवेट स्कूल 6 जनवरी 2025 से लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed