फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Students get another chance to take admission in NCTE courses, online registration will be done from 2

Bhopal: एनसीटीई पाठयक्रमों में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को एक और मौका,27 से 29 अगस्त तक होंगे ऑनलाइन पंजीयन

Tue, 26 Aug 2025 07:37 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 26 Aug 2025 07:37 PM IST
सार

उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिये एनसीटीई पाठयक्रम संचालित करने वाले शासकीय और निजी महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए तृतीय अतिरिक्त चरण की समय सारणी जारी की है।

विज्ञापन
Bhopal: Students get another chance to take admission in NCTE courses, online registration will be done from 2
विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनसीटीई (राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद) पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने से वंचित रह गए विद्यार्थियों को लिए एक और मौका दिया जा रहा है। उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिये एनसीटीई पाठयक्रम संचालित करने वाले शासकीय और निजी महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए तृतीय अतिरिक्त चरण की समय सारणी जारी की है।जारी समय सारणी के अनुसार, एनसीटीई पाठयक्रमों में प्रवेश में लिए विद्यार्थी 27 से 29 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीयन/आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


2 सितंबर को जारी किया जाएगा सीट आवंटन
पंजीकृत आवेदनों के दस्तावेजों का सत्यापन 27 से 30 अगस्त तक होगा। प्रवेश के लिये मेरिट सूची का प्रकाशन 1 सितंबर को होगा। विद्यार्थियों के लिए 2 सितंबर को सीट आवंटन जारी किया जाएगा। आवंटित हेल्प सेंटर पर मूल दस्तावेजों (टीसी, माइग्रेशन) के साथ भौतिक सत्यापन के लिए विद्यार्थियों को उपस्थित होकर 2 से 4 सितंबर तक लिंक इनिशिएट कराना होगा। विद्यार्थियों को आवंटित महाविद्यालय में प्रवेश शुल्क का भुगतान 2 से 6 सितंबर तक करना होगा। आवंटित महाविद्यालय में शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 6 सितंबर है। प्रवेश शुल्क का भुगतान कर चुके आवेदकों का ही प्रवेश मान्य होगा। विद्यार्थियों का प्रवेश के लिए यह अन्तिम चरण होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़े-भोपाल मेट्रो के अंतिम परीक्षण की तैयारियां तेज, सुरक्षा का जिम्मा SAF मेट्रो कंपनी को सौंपा जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीटीई पाठ्यक्रम
एनसीटीई (राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद) का पाठ्यक्रम शिक्षक शिक्षा को विनियमित करता है और इसमें बीएड (शिक्षा में स्नातक), एमएड (शिक्षा में स्नातकोत्तर), डीएलएड (प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा), डीपीएसई (प्री-स्कूल शिक्षा में डिप्लोमा) और नया 4-वर्षीय आईटीईपी (एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम) जैसे विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शामिल हैं। एनसीटीई इन पाठ्यक्रमों के लिए मानदंड और मानक निर्धारित करता है ताकि पूरे देश में शिक्षक शिक्षा का नियोजित और समन्वित विकास सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढ़े-कटारा हिल्स में 13 साल की छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed