फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Student stopped going to school due to fear of molester accused molestation sent obscene video to girl

Bhopal Crime: मनचले के डर से छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, छेड़छाड़ के आरोपी ने युवती को भेजा अश्लील वीडियो

Fri, 23 Aug 2024 07:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 23 Aug 2024 07:58 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में मनचले के डर से एक छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। वहीं, एक अन्य मामले में छेड़छाड़ के आरोपी ने युवती को अश्लील वीडियो भेज दी।

विज्ञापन
Bhopal Student stopped going to school due to fear of molester accused molestation sent obscene video to girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में हबीबगंज पुलिस ने एक स्कूली छात्रा की रिपोर्ट पर युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी के डर से पीड़िता ने स्कूल जाना बंद किया तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक, शाहपुरा इलाके में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी हबीबगंज स्थित एक स्कूल में बारहवीं कक्षा में पढ़ती है। उसी के इलाके में रहने वाला विक्की नामक युवक कई महीनों से छात्रा का पीछा कर उसे परेशान कर रहा था। वह आते-जाते कमेंट्स करता और दोस्ती के लिए दबाव बना रहा था।

विज्ञापन


आरोपी के डर से छात्रा ने पिछले महीने से स्कूल जाना बंद कर दिया। कई दिनों तक वह स्कूल नहीं गई तो परिजनों ने पूछताछ की, जिसके बाद उसने विक्की की हरकतों को बारे में बताया। गुरुवार शाम को परिजन लड़की को लेकर हबीबगंज थाने पहुंचे, जहां उसने विक्की के खिलाफ छेड़छाड़ समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करवा दिया। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


छेड़छाड़ के आरोपी ने युवती को भेजा अश्लील वीडियो 
भोपाल में बैरसिया पुलिस ने एक युवती की रिपोर्ट पर युवक के खिलाफ घर में घुसकर पुराना केस वापस लेने की धमकी देने और अश्लील वीडियो बनाकर भेजने समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी काफी दिनों से युवती को परेशान कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, इलाके में रहने वाली 34 वर्षीय युवती घर पर ही रहती है। पिछले साल उसने यशवंत गिरी नामक युवक के खिलाफ छेड़़छाड़ का केस दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी यशवंत काफी दिनों से केस वापस लेने के लिए युवती पर दबाव बना रहा था। बीती आठ अगस्त को उसने घर में घुसकर युवती के साथ गाली-गलौज की और केस वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती ने जब उसकी बात नहीं मानी तो बाद में उसने युवती को अश्लील वीडियो भेज दिया। इसमें उसने युवती के फोटो का इस्तेमाल किया था। परेशान होकर पीड़िता ने गुरुवार को थाने जाकर उसके खिलाफ दोबारा से घर में घुसकर धमकाने, गाली-गलौज करने और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज करवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed