फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Strong arrangements for immersion of Ganesh idols in Bhopal, monitoring will be done through CCTV came

Bhopal: भोपाल में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर पुख्ता इंतजाम,CCTV कैमरे से होगी निगरानी,पुलिस रहेगी तैनात

Fri, 05 Sep 2025 08:06 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 05 Sep 2025 08:06 PM IST
सार

भोपाल में शनिवार को गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा इसे लेकर नगर निगम और पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। शहर के प्रमुख घाटों पर सीसीटीवी कैमरे, गोताखोर, फायर ब्रिगेड और क्रेन की व्यवस्था की गई है। बड़ी मूर्तियों को क्रेन से विसर्जित किया जाएगा और श्रद्धालुओं को विसर्जन घाटों पर जाने की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन
Bhopal: Strong arrangements for immersion of Ganesh idols in Bhopal, monitoring will be done through CCTV came
विसर्जन घाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में शनिवार को गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा इसे लेकर नगर निगम और पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। शहर के प्रमुख घाटों पर सीसीटीवी कैमरे, गोताखोर, फायर ब्रिगेड और क्रेन की व्यवस्था की गई है। शहर में कई मार्ग बदले रहेंगे। बड़ी मूर्तियों को क्रेन से विसर्जित किया जाएगा और श्रद्धालुओं को विसर्जन घाटों पर जाने की अनुमति नहीं होगी। छोटी मूर्तियों के लिए अस्थाई कुंड बनाए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए मुख्य विसर्जन मार्गों और घाटों के आसपास बैरिकेडिंग की गई है। ट्रैफिक नियंत्रण के लिए ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेंगे। 
विज्ञापन



ऐसी होगी विसर्जन की व्यवस्था
छोटी मूर्तियों के विसर्जन के लिए नगर निगम द्वारा अस्थाई कुंड बनाए गए हैं, जहां श्रद्धालु अपनी मूर्तियां दे सकते हैं। बड़ी मूर्तियों को घाटों पर बनी क्रेन की सहायता से विसर्जित किया जाएगा। पूजा सामग्री को अलग से एकत्रित किया जाएगा और उसे नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा निर्धारित स्थान पर पहुंचाया जाएगा। प्रेमपुरा घाट, खटलापुरा घाट, शाहपुरा, बैरागढ़, हथाईखेड़ा डैम, रानी कमलापति घाट शहर के प्रमुख घाट हैं। जहां सुरक्षा के खास इंतेजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल में ईद मीलाद-उन-नबी पर निकले जुलूस, बंटे लंगर, कई रास्तों से गुजरा, पीसीसी चीफ भी हुए शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन



शाम को निकलेग चल समारोह
शनिवार को प्रात 9 बजे से छोटे-छोटे जुलूस के रूप में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन प्रेमपुरा घाट, कमलापति घाट, बैरागढ एवं हताईखेड़ा डेम पर पृथक-पृथक किया जाएगा। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर भारत टाॅकीज चैराहे से रात्रि 7 बजे गणेष प्रतिमाओं एवं झाॅकियों के साथ मुख्य चल समारोह प्रारंभ होगा। जो इतवारा चौराहा, गणेश चोक मंगलवारा,गल्ला मण्डी हनुमानगंज, छोटे भैया चैराहा, जनकपुरी, जुमेराती, पुराना पोस्ट , सिंधी ऑफिस, पीरगेट, मोती मस्जिद, रेतघाट, कमला पार्क से होकर कमलापति घाट पर समापन होगा। साथ ही कुछ झाकियाॅ पाॅलिटेक्निक चैराहा से डिपो चैराहा, 25 वीं वाहिनी के सामने भदभदा तिराहा होकर प्रेमपुरा घाट विर्सजन के जाएंगी।   

यह भी पढ़ें-पशुपालन विभाग के 6 एकड़ जमीन के कब्जाधारियों को कल से मिलेगा नोटिस, दिन भर तैयारी में जुटा रहा विभाग

चल समारोह के दौरान आवश्यकतानुसार यातायात व्यवस्था

1.  सुबह  8 बजे से आगामी आदेश तक शहर में सभी प्रकार के अनुमति बिना अनुमति प्राप्त भारी वाहन खजूरी सडक, मुबारकपुर, लाम्बाखेडा चैराहा, इस्लाम नगर, चैपडा कला चैराहा, पटेल नगर, 11 मील, रातीबढ, लालघाटी, नरसिंहगढ तिराहा, एयरपोर्ट चैराहा, करौंद चैराहा, भानपुर चैराहा, रत्नागिरी से आगे शहर के सभी ओर आना-जाना प्रतिबंधित रहेगें। 
2. शाम- 5 बजे से सभी प्रकार के सिटीबस,मैजिक आदि वाहन भारत टाॅकीज चैराहा, अल्पना तिराहे, नादरा बस स्टेण्ड चैराहा एवं भोपाल टाकीज चैराहे की ओर आना-जाना प्रतिबंधित रहेंगे। 
3. शाम-6 बजे से मंगलवारा थाना तिराहा, दयानंद चैक, जुमेराती पानी की टंकी तिराहा, पुरानी सब्जी मण्डी की ओर से किसी भी प्रकार का कोई वाहन घोडा नक्कास, बस स्टेण्ड की ओर नही जा सकेगें।

4. रात्रि 8 बजे तीन मोहरा से भोपाल टाॅकीज चैराहा की ओर जाने वाले वाहन इस्लामी गेट से सिंधी कालोनी चैराहा होते हुए अग्रवाल धर्मषाला, समानान्तर मार्ग से आ-जा सकेंगे। 
5. रात्रि में अल्पना टाॅकीज से नादरा बस स्टेण्ड जाने वाले वाहन संगम टाकीज तिराहा रोड अथवा समानान्तर मार्ग से अग्रवाल धर्मषाला की ओर जा सकेंगे।
6.  चल समारोह का अगला हिस्सा मंगलवारा पहुंचने पर सेन्ट्रल लाईब्रेरी एवं छावनी रोड एवं बुधवारा से कोई भी वाहन इतवारा की ओर नहीं जा सकेंगे।
7. चल समारोह का अगला हिस्सा जुमेराती पहुचनें के उपरान्त कोई भी वाहन रायल मार्केट से पीरगेट (भवानी चैक) की ओर नही जा सकेंगे। इसी प्रकार जुलूस का अगला हिस्सा रेतघाट पहुंचने पर कोई भी वाहन करबला से रेतघाट तथा पोलिटेक्निक से कमला पार्क की ओर प्रवेश नहीं पा सकेगें इसी समय तलैया से बुधवारा की ओर कोई ट्राॅफिक नहीं आ सकेगा । यह वाहन रायॅल मार्केट से तीन मोहरा, थाना शहजहानाबाद के सामने से भोपाल टाॅकिज, हमिदिया रोड, नादरा बस स्टेण्ड होकर आवागमन कर सकेंगें।
8. गणेश प्रतिमांओ का चल समारोह भारत माता चैराहा आने पर सभी प्रकार के वाहन भदभदा नये पुल से सिटी डिपों चैराहे की ओर नहीं आ सकेंगा। यह वाहन आईआई एफएम नेहरू नगर चैराहा एमए सिटी चैराहे से होकर अपने गंतव्य को जा सकेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed