फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Kisan Congress held a tractor rally in Bhopal, surrounded the SDM office and raised slogans against th

Bhopal: किसान कांग्रेस ने भोपाल में निकाली ट्रैक्टर रैली,SDM कार्यालय का किया घेराव, सरकार के खिलाफ लगाए नारे

Thu, 18 Sep 2025 06:31 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 18 Sep 2025 06:31 PM IST
सार

भोपाल में मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस ने गुरुवार को कोलार स्थित एसडीएम कार्यालय का घेराव कर सरकार की किसान नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बैरागढ़ चीचली से कोलार तहसील तक ट्रैक्टर रैली निकाली गई। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

विज्ञापन
Bhopal: Kisan Congress held a tractor rally in Bhopal, surrounded the SDM office and raised slogans against th
ट्रैक्टर रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस ने गुरुवार को कोलार स्थित एसडीएम कार्यालय का घेराव कर सरकार की किसान नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, किसान और आम नागरिक शामिल हुए। प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान और भोपाल जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना के नेतृत्व में बैरागढ़ चीचली से कोलार तहसील तक ट्रैक्टर रैली निकाली गई। रैली के दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए और एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

विज्ञापन


आंदोलन की चेतावनी
प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि खाद वितरण प्रणाली और भंडारण व्यवस्था में भारी गड़बड़ी है। सरकारी गोदाम व सोसायटी में खाद नहीं, जबकि निजी विक्रेताओं के पास ब्लैक में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। किसान कांग्रेस ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान नहीं किया गया तो किसानों की जायज मांगों को लेकर आंदोलन उग्र रूप लेगा और किसानों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजनाओं पर नहीं मिलता सब्सिडी का लाभ
अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि खाद की कमी और प्राकृतिक आपदा से किसानों की फसलें बर्बाद हुईं, परंतु मुआवजा अब तक नहीं मिला। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि भी समय पर किसानों को नहीं दी जा रही। शहरी क्षेत्र के किसानों को गोदाम निर्माण व अन्य योजनाओं पर सब्सिडी का लाभ नहीं मिलता। पाइप, स्प्रिंकलर सेट, कृषि उपकरणों आदि पर मिलने वाला अनुदान समय पर उपलब्ध नहीं होता, जिसके कारण किसान महंगे दामों पर खुले बाजार से खरीदने को मजबूर हैं।

बिजली के स्मार्ट मीटर किसानों व आम उपभोक्ताओं पर बोझ
जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष राघवेन्द्र मीणा ने कहा कि बिजली के स्मार्ट मीटर किसानों व आम उपभोक्ताओं पर बोझ डाल रहे हैं। अत्यधिक बिजली बिल वसूले जा रहे हैं। किसान कांग्रेस की मांग है कि तुरंत स्मार्ट मीटर हटाए जाएं। किसान कांग्रेस ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान नहीं किया गया तो किसानों की जायज मांगों को लेकर आंदोलन उग्र रूप लेगा और किसानों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक निरंतर जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें-पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल के घर लाखों की चोरी, जेवर और राइफल ले गए बदमाश


किसानों की मांगें
1- खाद वितरण प्रणाली में सुधार: धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि खाद वितरण प्रणाली और भंडारण व्यवस्था में भारी गड़बड़ी है। सरकारी गोदाम और सोसायटी में खाद नहीं है, जबकि निजी विक्रेताओं के पास ब्लैक में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है।

2- मुआवजा और फसल बीमा: खाद की कमी और प्राकृतिक आपदा से किसानों की फसलें बर्बाद हुईं, परंतु मुआवजा अब तक नहीं मिला। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि भी समय पर किसानों को नहीं दी जा रही।
3- स्मार्ट मीटर हटाने की मांग: जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष राघवेन्द्र मीणा ने कहा कि बिजली के स्मार्ट मीटर किसानों व आम उपभोक्ताओं पर बोझ डाल रहे हैं। अत्यधिक बिजली बिल वसूले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें-यावर खान पर धोखाधड़ी का केस दर्ज, फर्जी दस्तावेज से मकान हड़पने समेत अन्य गंभीर मामलों की जांच शुरू

कार्यक्रम में शामिल हुए नेता
कार्यक्रम को पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, अनोखी मानसिंह पटेल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी सर्वश्री राजकुमार सिंह, मनजीत मारन, नितिन राजोरिया, रामराज तिवारी, गायत्री शर्मा, हीरालाल गुर्जर, रामशरण सिंह राणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, किसान एवं आम नागरिक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed