{"_id":"68b17b05252a27a90f09ef70","slug":"bhopal-sports-festival-inaugurated-in-bhopal-minister-sarang-also-seen-in-the-field-sports-competitions-wil-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: भोपाल में खेल महोत्सव का शुभारंभ, मंत्री सारंग भी दिखे मैदान में, तीन दिन तक चलेंगी खेल प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: भोपाल में खेल महोत्सव का शुभारंभ, मंत्री सारंग भी दिखे मैदान में, तीन दिन तक चलेंगी खेल प्रतियोगिताएं
Fri, 29 Aug 2025 03:40 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Fri, 29 Aug 2025 03:40 PM IST
सार
भोपाल में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 120वीं जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन दिवसीय खेल महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। मंत्री विश्वास कैलाश सारंग भी खेल के मैदान में दिखे। उन्होने खिलाड़ियों के साथ रस्साकशी में भाग लिया।
विज्ञापन
खिलाड़ियों के साथ रस्साकशी में भाग लेते मंत्री सारंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 120वीं जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन दिवसीय खेल महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने तात्या टोपे स्टेडियम भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मंत्री सारंग खेल के मैदान में दिखे। ‘एक घंटा खेल मैदान में’ थीम के तहत सारंग ने खिलाड़ियों के साथ रस्साकशी में भी भाग लिया। इस दौरान मप्र. वॉटर स्पोर्ट्स व हॉकी टीम के खिलाड़ियों के बीच भी रस्साकशी का मैत्री मैच हुआ, जिसमें 2-1 से म.प्र. वॉटर स्पोर्ट्स की टीम विजेता रही। मंत्री सारंग ने स्टेडियम में 100 मीटर स्प्रिंट पुरुष व महिला, फुटबॉल, पॉल वॉल्ट समेत अन्य खेलों का अवलोकन कर खिलाड़ियों से संवाद किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया।
खिलाड़ियों को फिट इंडिया की शपथ दिलाई
सारंग ने कहा कि हॉकी के जादूगर, ‘पद्म भूषण’ मेजर ध्यानचंद ने विश्व हॉकी जगत में भारत का परचम लहराया है। उनका जीवन साहस, अनुशासन और खेल भावना का अद्वितीय उदाहरण है, जो सदैव हम सभी को प्रेरित करता रहेगा। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को फिट इंडिया की शपथ भी दिलाई। मंत्री सारंग ने ‘एक घंटा खेल’ के तहत खिलाड़ियों के साथ रस्साकशी में भी भाग लिया। साथ ही मार्शियल आर्ट अकादमी का अवलोकन भी किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-भोपाल के काटजू अस्पताल में अमृत कलश की शुरुआत, अब हर नवजात को मिलेगा मां के दूध का संबल
हर खिलाड़ी 10 लोगों को खेल व फिटनेस के लिये करे प्रेरित
मंत्री सारंग ने खिलाड़ियों से आवाह्न किया कि वे सिर्फ मैदान तक सीमित न रहें, बल्कि समाज में खेल और फिटनेस के ब्रांड एंबेसडर बनें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी अगले तीन माह में अपने आसपास के कम से कम 10 लोगों को खेल और फिटनेस की ओर प्रेरित करे। ये लोग परिवारजन, पड़ोसी, मित्र या छात्र भी हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि खिलाड़ी नागरिकों को खेल और फिटनेस से जोड़ेंगे, तो यह एक जन आंदोलन का रूप लेगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी न केवल पदक जीतकर बल्कि समाज को स्वस्थ और जागरूक बनाकर भी देश की सेवा करते हैं। जब हर घर से कोई न कोई खेलों से जुड़ेगा, तभी भारत ‘फिट इंडिया’ और ‘हिट इंडिया’ बन पाएगा।
यह भी पढ़ें-ससुर और पत्नी जेल भिजवाने की दे रहे थे धमकी, टेंट कारोबारी ने कर ली सुसाइड, 17 दिन बाद आया वीडियो
29 से 31 अगस्त तक प्रदेश में होंगे खेल आयोजन
राष्ट्रीय खेल दिवस के तीन दिवसीय कार्यक्रम अंतर्गत द्वितीय दिवस 30 अगस्त को सुबह 11:30 बजे नर्मदा क्लब, भोपाल में खेल विषयक विशेष सेमिनार आयोजित होगा, जिसमें स्पोर्ट्स इंजरी, मनोविज्ञान एवं एंटी-डोपिंग जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे। इसके बाद दोपहर 3:00 बजे विचारपुर और सरदारपुर की महिला टीमों के बीच फुटबॉल मैच खेला जाएगा। तृतीय दिवस 31 अगस्त को सुबह 7:30 बजे राजधानी भोपाल में “संडे ऑन साइकिल” रैली का आयोजन होगा, जो राजा भोज सेतु से प्रारंभ होकर वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी तक निकलेगी।