{"_id":"670d1075a646a4fceb0b6915","slug":"bhopal-sports-department-will-handover-bhel-sports-complex-spread-over-175-acres-will-send-proposal-to-centr-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal:175 एकड़ में फैले BHEL स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स को खेल विभाग करेगा हैंडोवर, केंद्र सरकार को भेजेंगे प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal:175 एकड़ में फैले BHEL स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स को खेल विभाग करेगा हैंडोवर, केंद्र सरकार को भेजेंगे प्रस्ताव
Mon, 14 Oct 2024 06:07 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Mon, 14 Oct 2024 06:07 PM IST
सार
मंत्री विश्वास सारंग ने सोमवार को भेल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ये स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स खेल विभाग के अंतर्गत लाने का प्रयास किया जाएगा इसके लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजेंगे। फिर इसे संवारा जाएगा।
विज्ञापन
खेल मंत्री विश्वास सारंग निरीक्षण करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल भोपाल के भेल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स को मध्यप्रदेश का खेल विभाग हैंडओवर करेगा। सोमवार को खेल मंत्री विश्वास सारंग कॉम्पलेक्स में पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ये स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स खेल विभाग के अंतर्गत लाने का प्रयास किया जाएगा इसके लिये केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्रालय को प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिये गये हैं। फिर इसे संवारा जाएगा। यह कॉम्पलेक्स 175 एकड़ में फैला है।
शहर के हजारों खिलाड़ियों को है सौगात
खेल मंत्री विश्वाश सारंग ने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए बयात कि इस स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 33 एकड़ में गोल्फ के साथ एथेलेटिक्स, क्रिकेट, टेनिस, बैडमिंटन के भी ग्राउंड भी है। सिटी के बीच में होने से यह खिलाड़ियों के लिए उपयोगी है। उन्हें गोल्फ, क्रिकेट समेत अन्य खेलों की प्रैक्टिस करने में सुविधा होगी। शहर के हजारों खिलाड़ियों को यह सौगात मिलेगी। इसलिए खेल विभाग प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेज रहा है।
मप्र खेल विभाग के अधीन आने पर होगा जीर्णोंद्धार
मंत्री सारंग ने कहा कि अभी यह स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स भेल के अधीन है, लेकिन देखरेख के आभाव में इसका फायदा खिलाड़ियों को नहीं मिल पा रहा है। मंत्री सारंग ने कहा कि यदि यह मप्र खेल विभाग के अधीन आ जाएगा तो इसका जीर्णोंद्धार कर सकेंगे। ताकि, युवाओं का भविष्य निखर सके। मंत्री सारंग ने पूरे कॉम्पलेक्स का निरीक्षण किया। उनके साथ कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह समेत खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मंत्री सारंग ने अफसरों को जल्द प्रस्ताव बनाने और फिर केंद्र सरकार को भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
क्रिकेट मैदान के मापदण्ड पूरे
मंत्री सारंग ने कहा कि क्रिकेट स्टेडियम का उन्नयन बीएचईएल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में होगा, तो क्रिकेट प्रतिभाओं को इसका लाभ मिलेगा। क्रिकेट के लिये मैदान के मापदण्ड पूरे हैं, बाकी स्टैण्ड आदि सुविधाओं का विस्तार करने के लिये फण्ड की व्यवस्था की जायेगी। स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का उन्नयन। सारंग ने कहा कि स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का संचालन बीएचईएल के साथ खेल विभाग मिलकर करेगा। इससे कम खर्च में उन्नयन होगा और लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स खेल विभाग के अंतर्गत आ जाये, इसका प्रस्ताव भेजा जा रहा है। इसके लिये सभी अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया गया है।