फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Special clinic started in BMHRC for stomach cancer patients, event organized in AIIMS-Hamidia on World

Bhopal: पेट के कैंसर मरीजों के लिए BMHRC में स्पेशल क्लिनिक शुरू,विश्व कैंसर दिवस पर एम्स-हमीदिया में आयोजन

Tue, 04 Feb 2025 07:27 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 04 Feb 2025 07:27 PM IST
सार

 विश्व कैंसर दिवस पर पर राजधानी के हमीदिया अस्पताल और एम्म समेत कई जगह जगरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  पेट के कैंसर से जूझ रहे मरीजों के लिए बीएमएचआरसी मेंअलग जीआई कैंसर क्लिनिक शुरू की गई।

विज्ञापन
Bhopal: Special clinic started in BMHRC for stomach cancer patients, event organized in AIIMS-Hamidia on World
जीएससी भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व कैंसर दिवस पर पेट के कैंसर से जूझ रहे मरीजों के लिए बीएमएचआरसी में अलग जीआई कैंसर क्लिनिक शुरू किया गया। यह क्लिनिक सुबह 10 बजे से 1 बजे तक संचालित होगा। विश्व कैंसर दिवस पर पर राजधानी के हमीदिया अस्पताल और एम्स समेत कई जगह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  

विज्ञापन


बीएमएचआरसी के इस क्लिनिक में सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. सोनवीर गौतम मरीजों को पाचन तंत्र का कैंसर, लिवर का कैंसर, पित्ताशय का कैंसर, गॉल ब्लेडर का कैंसर, बाइल डक्ट का कैंसर व पेट से संबंधित अन्य कैंसर के उपचार के बारे में परामर्श देंगे। बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक डॉ. मनीषा श्रीवास्तव ने कहा कि यह क्लिनिक कैंसर के मरीजों के देखभाल व उपचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे पेट के कैंसर से जूझ रहे मरीजों को स्पेशल केयर मिल सकेगी।
विज्ञापन


सर्वाइकल कैंसर के प्रति किया जागरूकता
विश्व कैंसर दिवस पर भोपाल सोसाइटी और जीएमसी भोपाल के संकाय ने गर्भाशय ग्रीवा और स्तन कैंसर की जांच और एचपीवी टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए मरीजों और नर्सिंग छात्रों, कर्मचारियों जैसे स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। डॉ. शबाना सुल्तान प्रोफेसर विभागाध्यक्ष जीएमसी भोपाल ने नर्सिंग छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता पर व्याख्यान दिया। इस दौरान जीएम की डीन एन कविता सिंह मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑन्कोलॉजी को आगे बढ़ाने पर गहन चर्चा
एम्स भोपाल के सेंटर ऑफ प्रिसीजन मेडिसिन द्वारा विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर एक सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम और कार्यशाला का आयोजन किया गया। कैंसर देखभाल में प्रिसीजन मेडिसिन के माध्यम से प्रगति विषय पर आधारित इस कार्यक्रम में वैश्विक ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञों ने कैंसर के इलाज में प्रिसीजन ऑन्कोलॉजी को आगे बढ़ाने पर गहन चर्चा की गई। कार्यक्रम ने एम्स भोपाल की कैंसर शोध और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। दिनभर चले इस आयोजन में प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय ऑन्कोलॉजिस्ट शामिल हुए, जिनमें न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के डॉ. श्रीधर गणेशन ने क्लिनिक में कैंसर की क्लोनल डायनेमिक्स की निगरानी पर और यूनिवर्सिटी ऑफ केंटकी के डॉ. विवेक एम. रंगनेकर ने कैंसर थैरेपी प्रतिरोध को दूर करने पर महत्वपूर्ण व्याख्यान दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed