फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Singhar took a dig at the tussle between ministers in the cabinet meeting, demanded the resignation of

Bhopal: सिंघार ने कैबिनेट बैठक में मंत्रियों की खींचतान पर ली चुटकी,कृषि मंत्री का मांगा इस्तीफा,सरकार को घेरा

Thu, 05 Dec 2024 04:54 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 05 Dec 2024 04:54 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार के मंत्रियों की खींचतान पर चुटकी ली है। उन्होंने कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना का इस्तीफा भी मांगा। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के मुद्दे को भी नेता प्रतिपक्ष ने केन्द्र सरकार की  कूटनीतिक विफलता बताया है।  

विज्ञापन
Bhopal: Singhar took a dig at the tussle between ministers in the cabinet meeting, demanded the resignation of
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कैबिनेट बैठक में एमपी सरकार के मंत्रियों की खींचतान पर कहा कि जब से ये सरकार बनी है, तब से ही खींचतान चल रही है। सिंघार गुरुवार को भोपाल में मीडिया से बात कर रहे थे। उनका कहना है कि  जब से मोहन यादव मुख्यमंत्री बने हैं, तब से भाजपा में उठापटक का दौर जारी है। मुख्यमंत्री पद के जो दावेदार थे, वो सभी असंतुष्ट हैं। इसके अळावा उज्जैन में ही पैसा लगाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इसे  अपना प्रभारी जिला बना लिया है।  कैलाश जी  काफी समय बाद कैबिनेट में गए हैं तो वहां उन्होंने अपना दुख व्यक्त किया है। 
विज्ञापन



इंदौर की जनता के साथ खिलवाड़
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय  और इंदौर की जनता नाराज है क्योंकि यहां का नया  मास्टरप्लान लागू नहीं हो पा रहा है। ये इंदौर की जनता के साथ खिलवाड़ है। नेता प्रतिपक्ष ने ये भी आरोप लगाया कि सरकार में जमीनों पर पीछे से परमिशन दी जा रही है। इसमें करोड़ों का  खेल चल रहा है। इसे रोका जाना चाहिए। 
विज्ञापन


अपने कोई वादे पूरे नहीं कर पाई बीजेपी
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार के एक साल पूरे होने वाले हैं, भाजपा बात तो युवाओं की, किसानों की और महिलाओं की करती है, लेकिन जो वादे घोषणापत्र में इनसे किए गए थे, वो सरकार पूरे नहीं कर पाई है। आज किसान एमएसपी को लेकर परेशान हैं, गेहूं खरीदी की इन्होंने बात की थी। महिलाओं को 3000 रुपए के सपने दिखाए गए थे, वो भी पूरा नहीं हुआ है।भाजपा ने युवाओं को नौकरी देने की बात की थी, वो 2 लाख नौकरियां नहीं दी गईं हैं। बीजेपी अपने कोई भी वादे को पूरा नहीं कर पाई है। अब भाजपा के लिए आत्ममंथन का दौर शुरु हुआ है। विजयपुर चुनाव से इसकी शुरुआत हो चुकी है। मुख्यमंत्री हमेशा मौन रहते हैं, तो जनता ने उन्हें नकारने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश को लेकर प्रदर्शन देश में क्यों ?
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ एमपी के कई शहरों में प्रदर्शन हुए हैं। इन प्रदर्शनों पर भी  नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसे भाजपा सरकार की कूटनीतिक विफलता बताया है। उनका कहना है कि  इंदिरा जी ने पाकिस्तान से अलग कर बांग्लादेश बनाया था। ये उनकी जीत थी। अब आरएसएस अखंड भारत के नक्शे पर बांग्लादेश को दिखाती है, उन्होंने कहा कि तो फिर क्या उन्हें बांग्लादेश की चिंता नहीं है ? बांग्लादेश मुद्दे पर मोदी जी क्यों शांत है ? क्या कोई साथ नहीं दे रहा ? नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ में है, वो बताएं कि कब चलना है, हम सब चलने तैयार है !

ताकत का दुरुपयोग कर रही बीजेपी
नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि कई घटनाएं बताती हैं, पूरे प्रदेश के अंदर भारतीय जनता पार्टी अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर ताकत का दुरुपयोग कर रही है। निरंकुश शासन हो गया है। हिटलरशाही चल रही है। ये डबल इंजन की सरकार कहते है लेकिन एक इंजन मोदी जी का ही चल रहा है। जितने भी इनके मुख्यमंत्री हैं, सब रबर स्टैम्प हैं। नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री गृह विभाग संभाल नहीं पा रहे, इन्वेस्टर मीट में कितने पैसे आ रहे, किसी को नहीं पता। मुख्यमंत्री लंदन में डायनासोर के अंडे देखने जाते है। वो किसानों की बात करते तो समझ में आता। हमारी मांग है कि सरकार एक साल के कामकाज पर श्वेत पत्र जारी कर ये बताए कि एक साल में उन्होंने क्या वादे पूरे किए ? आने वाले विधानसभा सत्र में हम सभी विधायकों के साथ मिलकर इन मुद्दों को उठाएंगे।


कृषि मंत्री का मांगा इस्तीफा
 नेता प्रतिपक्ष ने सरकार के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना को घेरते हुए कहा कि उनका अल्पज्ञान देखिए, वो किसानों की बात नहीं करना चाहते, क्या किसान सोयाबीन के भाव की बात नहीं करता है ? क्या किसान खाद नहीं डालता ? इन मंत्री और भाजपा की मंशा ही नहीं है कि वो किसानों के आंसू पोंछ सके। एदल सिंह कंसाना जी को किसानों की समस्याओं का नहीं पता तो उनको मंत्रिपद से इस्तीफा देकर अपनी विधायकी संभालना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed