फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Senior Congress leaders and MLAs gathered at the residence of the Leader of Opposition, strategy made

Bhopal: नेता प्रतिपक्ष के निवास पर जुटे वरिष्ठ कांग्रेस नेता और विधायक, विधानसभा घेराव को लेकर बनी रणनीति

Sun, 15 Dec 2024 08:19 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 15 Dec 2024 08:19 PM IST
सार

कांग्रेस सोमवार सुबह 11 बजे भाजपा सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ विधानसभा का घेराव करने जा रही है।सत्र की रणनीति को लेकर रविवार को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के निवास पर उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, अरुण यादव, कमलेश्वर पटेल, ने रूपरेखा बनाई गई।

विज्ञापन
Bhopal: Senior Congress leaders and MLAs gathered at the residence of the Leader of Opposition, strategy made
रणनीति तैयार करते कांग्रेस के वरिष्ठ नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश कांग्रेस 16 दिसंबर, दिन सोमवार सुबह 11 बजे भाजपा सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ विधानसभा का घेराव करने जा रही है। इसी दिन मध्यप्रदेश विधानसभा के सत्र की शुरुआत भी हो रही है। इस घेराव और सत्र की रणनीति को लेकर रविवार को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के निवास पर उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, विधायक आरिफ मसूद, विधायक सचिन यादव, पूर्व विधायक प्रवीण पाठक और प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजा बघेल समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में रूपरेखा बनाई गई। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बताया कि प्रदेश के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में भोपाल पहुंचने को कहा गया है।
विज्ञापन


एक साल का हिसाब मांगा जाएगा
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि विधानसभा घेराव के जरिए सरकार के एक साल का हिसाब मांगा जाएगा। उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को 3000 देने का वादा किया था लेकिन वो नही दे पाए, उलटा उनकी संख्या कम करते जा रहे है। वहीं सरकार की विफलता ये भी रही कि वो किसानों को खाद नही दे पा रहे और लंदन घूमते रहे।
विज्ञापन


युवाओं को 2 लाख नौकरी नहीं दे पाए
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आगे कहा कि सरकार की विफलता ये भी रही कि युवाओं को 2 लाख नौकरी नहीं दे पाए। साथ ही सरकार संविदा शिक्षकों के दर्द को भी नही देख पा रही है। उन्होंने आगे कहा इसके अलावा सरकार की विफलता ये भी रही कि वो प्रदेश को आर्थिक मोर्चे पर मजबूत नहीं कर पाए। वहीं टोल पर भी अवैध वसूली चल रही है। उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार की विफलता ये भी है कि ट्रांसफर से अधिकारी परेशान है, ट्रांसफर पोस्टिंग उद्योग बन गया है। उमंग सिंघार ने कहा कि इन सभी विफलताओं को लेकर सड़क से सदन तक सरकार से जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 हजार कार्यकर्ता पहुंचेंगे भोपाल
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बताया कि प्रदेश के सभी कांग्रेस विधायकों, जिला अध्यक्ष, प्रकोष्ठ, विभाग के पदाधिकारियों को ये जिम्मेदारी दी गई है कि वे अपने जिले से घेराव कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को लेकर पहुंचें। प्रदेश भर से कम से कम 50 हजार कार्यकर्ता इस घेराव में शामिल होंगे। 20 से 25 हजार वाहनों से कार्यकर्ता भोपाल पहुंचेंगे।पटवारी ने कहा कि हम प्रशासन का सहयोग करना चाहते हैं। प्रशासन भी सकारात्मक रुख दिखाए। घेराव में आने वाले कार्यकर्ताओं को सभा स्थल तक पहुंचने में प्रशासन मदद करे। न कि उन्हें सीमाओं पर रोककर परेशान किया जाए। विधानसभा घेराव के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता भोपाल के जवाहर चौक पर इकट्ठे होंगे। यहीं पर एक बड़ी जनसभा का आयोजन होगा। इस जनसभा में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व सीएम कमलनाथ के अलावा कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। जवाहर चौक से कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए रंगमहल चौराहा, रोशनपुरा चौराहे से विधानसभा की ओर कूच करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed