फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Seeing the pile of garbage in Bhopal, the mayor reprimanded the officials, ordered to deduct 10 days'

Bhopal: भोपाल में कचरे का ढेर देख महापौर ने अधिकारियों को लगाई फटकार, दरोगा के 10 दिन का वेतन काटने के निर्देश

Fri, 22 Nov 2024 07:33 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 22 Nov 2024 07:33 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में नगर निगम के कर्मचारी और अधिकारियों की लापरवाही से गंदगी फैली फैल रही है। नरीक्षण के दौरन भोपाल महापौर मालती राय ने कचरे का ढेर देख कर अधिकारियों को जम कर फटकार लगाई और दरोगा के 10 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।

 

विज्ञापन
Bhopal: Seeing the pile of garbage in Bhopal, the mayor reprimanded the officials, ordered to deduct 10 days'
निरीक्षण करती महापौर मालती राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की एक समय देश के सबसे स्वच्छ शहरों में गिनती होती थी। इसकी वजह जहां नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी की मेहनत थी। वहीं राजधानी की जनता का भी इसमें पूरा सहयोग था। लेकिन अब राजधानी भोपाल स्वच्छता के मामले में लगातार पिछड़ती जा रही है। वही इंदौर स्वच्छता के मामले में सबसे आगे है। भोपाल में जहां एक तरफ स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, जगह-जगह अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। वहीं कई जगह कचरो का ढेर देखने को मिल रहे है। शुक्रवार को भोपाल की महापौर मालती राय निरीक्षण करने निकली थी। इस दौरान उन्हें कई जगह गंदगी देखने को मिली। जिस पर उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही वार्ड दरोगा का 10 दिन की सैलरी काटने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन



क्षेत्र में बढ़ रहे अतिक्रमण हटाने के निर्देश 
नगर निगम जोन 15 के वार्ड 66 जेके रोड से आनंद नगर तक स्वच्छता अभियान के तहत शुक्रवार को सुबह महापौर मालती राय ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र में बढ़ रहे अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देश दिए। महापौर ने स्वच्छता अभियान के तहत निरीक्षण के दौरान गंदगी देख दरोगा को फटकार 10 दिन का वेतन काटने के दिए निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान एमआईसी सदस्य आरके सिंह बघेल, जोन अध्यक्ष राजेश चौकसे, अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान, सहायक आयुक्त कीर्ति चौहान, जोनल अधिकारी, सहायक यंत्री, सहायक अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed