{"_id":"602e6e46887c8d2b7378f94e","slug":"bhopal-scuffle-between-congress-workers-in-mpcc-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल में भिड़े कांग्रेसी : 20 फरवरी को बंद बुलाने को लेकर हाथापाई, जिला कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे ने कार्यकर्ताओं को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल में भिड़े कांग्रेसी : 20 फरवरी को बंद बुलाने को लेकर हाथापाई, जिला कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे ने कार्यकर्ताओं को पीटा
Thu, 18 Feb 2021 07:10 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 18 Feb 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपाल स्थित मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को उस वक्त नेता व कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए, जब 20 फरवरी को पार्टी द्वारा बुलाए जा रहे बंद की क्षेत्रवार जिम्मेदारी को लेकर चर्चा हो रही थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे ने कार्यकर्ताओं को पीट दिया।
विज्ञापन
दरअसल विवाद की शुरुआत कार्यकर्ताओं की नाराजी से हुई। कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में दूसरों को जिम्मेदारी देने से भड़क गए थे। इसी दौरान भोपाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा के बेटे अनिल मिश्रा ने कथित तौर पर दो कार्यकर्ताओं को पीट दिया। जिनकी पिटाई हुई वे कार्यकर्ता भोपाल की पूर्व महापौर विभा पटेल के समर्थक हैं।
विज्ञापन
मीडिया को बाहर निकाल दिया गया
बंद की तैयारियों को लेकर बुलाई गई बैठक में जैसे ही हंगामा होने लगा, मीडिया को बाहर निकाल दिया गया और कवरेज नहीं करने दिया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, कार्यालय मंत्री महेन्द्र सिंह चौहान आदि नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
वीडी शर्मा का तंज-यही असली कांग्रेस
कांग्रेस की बैठक में हंगामे व हाथापाई को लेकर मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि यही असली कांग्रेस है। जब सरकार थी, तब भी लड़ते थे और अब भी लड़ रहे हैं।
