{"_id":"68dd3b1514c0519f0305daa5","slug":"bhopal-sale-of-nextro-ds-and-coldrif-cough-syrups-banned-in-bhopal-alert-raised-after-death-of-6-children-in-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: भोपाल में Nextro-DS और Coldrif कफ सिरप की बिक्री पर रोक,छिंदवाड़ा में 6 बच्चों की मौत के बाद हुए सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: भोपाल में Nextro-DS और Coldrif कफ सिरप की बिक्री पर रोक,छिंदवाड़ा में 6 बच्चों की मौत के बाद हुए सतर्क
Wed, 01 Oct 2025 08:01 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Wed, 01 Oct 2025 08:01 PM IST
सार
भोपाल में Nextro-DS और Coldrif कफ सिरप की बिक्री पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया गया है। भोपाल CMHO डॉ. मनीष शर्मा ने स्पष्ट किया कि जब तक जांच रिपोर्ट पूरी नहीं हो जाती, तब तक दोनों कफ सिरप के उपयोग, बिक्री और वितरण पर रोक जारी रहेगी।
विज्ञापन
भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा में छह बच्चों की किडनी फेल होने से हुई मौतों के बाद भोपाल में भी स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इन मौतों की संभावित वजह कफ सिरप के सेवन को माना जा रहा है, जिसके बाद भोपाल में Nextro-DS और Coldrif कफ सिरप की बिक्री पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया गया है। भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा ने स्पष्ट किया कि जब तक जांच रिपोर्ट पूरी नहीं हो जाती, तब तक दोनों कफ सिरप के उपयोग, बिक्री और वितरण पर रोक जारी रहेगी। उन्होंने डॉक्टर्स को सलाह दी है कि वे इन सिरप को प्रिस्क्राइब न करें, और आमजन को भी इनका उपयोग करने से बचने की चेतावनी दी है। हालांकि, उन्होंने बताया कि ये कफ सिरप भोपाल के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में पहले से उपलब्ध नहीं हैं।
कफ सिरप से जुड़ा शक
छिंदवाड़ा में बच्चों की मौतों के मामले में नागपुर लैब से आई किडनी बायोप्सी रिपोर्ट में "टॉक्सिन मीडिएटेड इंजरी" की पुष्टि हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि संभावित रूप से डाय एथिलीन ग्लाइकोल (DEG) से सिरप में कंटेमिनेशन हुआ हो सकता है, जिससे बच्चों की किडनी पर घातक असर पड़ा।
यह भी पढ़ें-हंगामे के बाद BMHRC सहित 4 और सरकारी नर्सिंग कॉलेजों को मिली मान्यता,अब भी 13 कालेज मान्यता से वंचित
विज्ञापन
अब तक 15 केस, 6 की मौत, भोपाल अलर्ट पर
छिंदवाड़ा जिले में अब तक 15 बच्चों में इसी तरह के लक्षण पाए गए हैं, जिनमें से 6 की मौत हो चुकी है, जबकि 4 गंभीर बच्चे नागपुर में इलाजरत हैं। एक नया केस आज भी सामने आया है। इन हालातों के बाद भोपाल सहित प्रदेश भर में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर आ गया है और सभी जिलों को संदिग्ध कफ सिरप की बिक्री पर सख्त निगरानी के निर्देश जारी किए गए हैं।
यह भी पढ़ें-वन विहार से शुरू हुआ वन्यजीव सप्ताह, CM बोले-मप्र बनेगा इको सिस्टम मॉडल, जल-थल-नभ में संतुलन की कोशिश
स्वास्थाय विभाग के निर्देश
1- भोपाल सहित सभी जिलों में Nextro-DS और Coldrif कफ सिरप की बिक्री पर रोक
2- डॉक्टरों को इन कफ सिरप को प्रिस्क्राइब न करने की सलाह
3- बच्चों को बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी कफ सिरप न दें
4- सभी जिलों में संदिग्ध सिरप पर विशेष निगरानी