फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Routes of 10 trains running from Bhopal division changed, duration of special trains extended

Bhopal: भोपाल मंडल से चलने वाली 10 गाड़ियों के परिवर्तित किए गए मार्ग, स्पेशल गाड़ियों की अवधि बढ़ाई गई

Fri, 20 Dec 2024 07:48 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 20 Dec 2024 07:48 PM IST
सार

तीसरी लाइन के कार्य के चलते कई गाड़ियों के मार्ग बदले गए हैं। वहीं रेल प्रशासन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेनों की सेवाओं की अवधि को आगामी आदेश तक विस्तार करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Bhopal: Routes of 10 trains running from Bhopal division changed, duration of special trains extended
भारतीय रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के ग्वालियर-झासी खंड में तीसरी लाइन के कार्य के चलते संदलपुर-आंतरी स्टेशनों के बीच अप लाइन पर कट और कनेक्शन कार्य के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली यात्री गाड़ियों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। वहीं  रेल प्रशासन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेनों की सेवाओं की अवधि को आगामी आदेश तक विस्तार करने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन



इन गाड़ियों के मार्ग परिवर्तित किए गए
1.    गाड़ी संख्या 12644 हजरत निज़ामुद्दीन-तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस 20.दिसंबर 2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया मथुरा-बयाना-सोगरिया-रुठियाई-बीना होते हुए गंतव्य को जाएगी।
विज्ञापन

2.    गाड़ी संख्या 12780 हजरत निज़ामुद्दीन-वास्को डी गामा एक्सप्रेस दिनांक 20.दिसंबर 2024 से 21 दिसंबर.2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया मथुरा-बयाना-सोगरिया-रुठियाई-बीना होते हुए गंतव्य को जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

3.    गाड़ी संख्या 12626 नई दिल्ली - त्रिवेंद्रम केरला एक्सप्रेस दिनांक 20 दिसंबर.2024 से 21 दिसंबर.2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया मथुरा-बयाना-सोगरिया-रुठियाई-बीना होते हुए गंतव्य को जाएगी।
4.    गाड़ी संख्या 12708 हजरत निज़ामुद्दीन-तिरुपति एक्सप्रेस दिनांक 20 दिसंबर 2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया मथुरा-बयाना-सोगरिया-रुठियाई-बीना होते हुए गंतव्य को जाएगी।
5.    गाड़ी संख्या 12628 नई दिल्ली – बेंगलुरू कर्नाटक एक्सप्रेस दिनांक 20 दिसंबर 2024 से 21 दिसंबर 2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया मथुरा-बयाना-सोगरिया-रुठियाई-बीना होते हुए गंतव्य को जाएगी।
6.    गाडी संख्या 12808 निज़ामुद्दीन-विशाखापटनम एक्सप्रेस दिनांक 20.दिसंबर 2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया मथुरा-बयाना-सोगरिया-रुठियाई-बीना होते हुए गंतव्य को जाएगी।
7.    गाड़ी संख्या 12138 फिरोजपुर छावनी-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पंजाब मेल दिनांक 19 दिसंबर 2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया ग्वालियर-गुना-बीना होते हुए गंतव्य को जाएगी।
8.    संख्या 12618 हजरत निजामुद्दीन-एर्नाकुलम एक्सप्रेस दिनांक 20 दिसंबर 2024 से 22  दिसंबर 2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया ग्वालियर-गुना-रुठियाई-मक्सी-बीना होते हुए गंतव्य को जाएगी।
9.    गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस दिनांक 19 दिसंबर 2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया ग्वालियर-गुना-बीना होते हुए गंतव्य को जाएगी।
10.    गाड़ी संख्या 12191 हज़रत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस दिनांक 20.दिसंबर 2024 से 22. दिसंब .2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया ग्वालियर-गुना-बीना होते हुए गंतव्य को जाएगी।

इन गाड़ियों की बढ़ी अवधि 

1.जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 
ट्रेन संख्या 02134 जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल 3 जनवरी 2025 से आगामी आदेश तक अपने प्रारंभिक स्टेशन जबलपुर से गंतव्य स्टेशन बांद्रा टर्मिनस की ओर चलेगी। 
ट्रेन संख्या 02133 बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल 4 जनवरी.2025 से आगामी आदेश तक अपने प्रारंभिक स्टेशन बांद्रा टर्मिनस से गंतव्य की ओर चलेगी।
कोच कंपोजीशन- इस गाड़ी में 01 प्रथम श्रेणी वातानुकूलित कोच, 02 द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित कोच, 06 तृतीय श्रेणी वातानुकूलित कोच, 11 शयनयान श्रेणी, 02 सामान्य श्रेणी, एवं 02 एसएलआर/डी  सहित 24 कोच रहेंगे।  

2.जबलपुर-पुणे-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 
ट्रेन संख्या 02132 जबलपुर-पुणे साप्ताहिक स्पेशल, दिनांक 5 जनवरी 2025 से आगामी आदेश तक अपने प्रारंभिक स्टेशन जबलपुर से गंतव्य की ओर चलेगी।
ट्रेन संख्या 02131 पुणे-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल  6 जनवरी.2025 से आगामी आदेश तक अपने प्रारंभिक स्टेशन पुणे से गंतव्य की ओर चलेगी।
कोच कंपोजीशन- इस गाड़ी में 02 द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित कोच, 05 तृतीय श्रेणी वातानुकूलित कोच, 08 शयनयान श्रेणी एवं 02 एसएलआर/डी  सहित 17 कोच रहेंगे।  


3.जबलपुर-कोयम्बटूर-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 
ट्रेन संख्या 02198 जबलपुर- कोयम्बटूर साप्ताहिक स्पेशल  3 जनवरी.2025 से आगामी आदेश तक अपने प्रारंभिक स्टेशन जबलपुर से गंतव्य की ओर चलेगी।
ट्रेन संख्या 02197 कोयम्बटूर-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल, दिनांक 6 जनवरी  2025 से आगामी आदेश तक अपने प्रारंभिक स्टेशन पुणे से गंतव्य की ओर चलेगी।
कोच कंपोजीशन- इस गाड़ी में 01 प्रथम श्रेणी वातानुकूलित कोच, 02 द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित कोच, 06 तृतीय श्रेणी वातानुकूलित कोच, 11 शयनयान श्रेणी, 02 सामान्य श्रेणी, एवं 02 एसएलआर/डी  सहित 24 कोच रहेंगे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed