फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Result of Women Child Development Supervisor Recruitment 2024 released, CM congratulates 650 participa

Bhopal: महिला बाल विकास पर्यवेक्षक भर्ती 2024 का परीक्षा परिणाम जारी, सीएम ने 650 प्रतिभागियों को दी बधाई

Sat, 21 Jun 2025 10:23 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 21 Jun 2025 10:23 PM IST
सार

एमपीईएसबी ने महिला एवं बाल विकास लिए आयोजित पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार विभाग की अधिकृत वेबसाइट पर अपाना परिणाम देख सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यवेक्षकों को बधाई दी है।

विज्ञापन
Bhopal: Result of Women Child Development Supervisor Recruitment 2024 released, CM congratulates 650 participa
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमपीईएसबी ने महिला एवं बाल विकास लिए आयोजित पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने 7 मार्च से 13 अप्रैल 2025 तक परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यवेक्षकों के पद पर नवचयनित 650 प्रतिभागियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार मध्यप्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाने के लिए संकल्पित है। राज्य सरकार कर्मचारियों, किसान, गरीब, युवा, महिलाओं सहित समाज सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश को विकास पथ पर सदैव अग्रसर रखने में राज्य के सभी कर्मचारियों की अहम भूमिका है।
विज्ञापन





कैसे देखें रिजल्ट 
सबसे पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ऑफिशल वेबसाइट पर Visit करें 
जैसे ही Mp आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा परिणाम आ जाएगा ‘Result’ वाले ऑप्शन में क्लिक करें 
रिजल्ट में क्लिक करते ही आपको एक नया पेज देखने को मिलेगा 
फिर अपना रजिस्ट्रेशन और DOB डालना हैं।
जैसे अपनी निजी जानकारी डालेगी, उसके बाद आपके सामने रिजल्ट PDF फॉर्म में डाउनलोड हो जायेगा 



यह भी पढ़ें-भोपाल में PMAY के रहवासियों को नहीं मिल रहा पीने का पानी, कोकता बाईपास पर किया चक्काजाम
विज्ञापन



11 हजार 400 पदों पर कर्मचारियों का चयन
 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जारी संदेश में कहा कि मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 11 हजार 400 पदों पर कर्मचारियों का चयन किया गया है। इनमें से 4000 पदों पर पात्र अभ्यर्थियों के चयन उपरांत इनकी पोस्टिंग की प्रक्रिया भी सम्पन्न हो चुकी है। शेष 7400 पदों के लिए यह प्रक्रिया अंतिम स्तर पर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-एम्स में दवा खरीदी में गड़बड़ी का आरोप, सांसद बोले- जनता से मिली थी जानकारी,दिल्ली की टीम ने की जांच


लोक सेवा आयोग से चयनित 3756 पदों पर भी पोस्टिंग
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इसके साथ ही मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित 3756 पदों पर भी पोस्टिंग की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया कर शासकीय कार्यालयों में क्षमता एवं दक्षता बढ़ाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। प्रदेश के कर्मचारियों और अधिकारियों का निजी जीवन भी सुगम और आनंदमय बने, इसके लिए उन्हें विभिन्न प्रकार के लंबित वेतन भत्तों सहित क्रमोन्नति एवं पदोन्नति का लाभ पहुंचाने के लिए भी प्रयास किए गए हैं। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचने में कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। सरकार सबके हितों का ध्यान रखते हुए मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed