फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Proposal to set up Center on Energy Transition in Bhopal, CM said will make Madhya Pradesh a model sta

Bhopal: भोपाल में सेंटर ऑन एनर्जी ट्रांजिशन की स्थापना का प्रस्ताव, CM बोले- मध्य प्रदेश को बनाएंगे मॉडल स्टेट

Fri, 20 Jun 2025 09:47 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 20 Jun 2025 09:47 PM IST
सार

CM हाउस में राज्य सरकार और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले के प्रतिनिधियों के मध्य एक समझौता एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले ने भोपाल में "सेंटर ऑन एनर्जी ट्रांजिशन" की स्थापना का प्रस्ताव दिया गया है।

विज्ञापन
Bhopal: Proposal to set up Center on Energy Transition in Bhopal, CM said will make Madhya Pradesh a model sta
एमओयू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिती में CM हाउस में राज्य सरकार और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले के प्रतिनिधियों के बीच एक समझौता एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले ने भोपाल में "सेंटर ऑन एनर्जी ट्रांजिशन" की स्थापना का प्रस्ताव दिया गया है। इस दौरन सीएम ने कहा कि नवकरणीय ऊर्जा हमारी आज की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में सबसे बड़ा माध्यम है। हमारी सरकार इस दिशा में गंभीर प्रयास कर रही है। नवकरणीय ऊर्जा उत्पादन के जरिए हम मध्यप्रदेश को इस मामले में देश का एक मॉडल स्टेट बनाने की ओर तेजी से अग्रसर हैं, इसके लिए हम प्रतिष्ठित संस्थाओं से विशेषज्ञों से सहयोग भी लेंगे।
विज्ञापन



थर्मल ऊर्जा की तुलना में कम टैरिफ प्राप्त किया जाना संभव
गौरतलब है कि यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया बर्कले द्वारा ऊर्जा मॉडलिंग, डेटा समेकन तथा नियामकीय विशेषज्ञता के माध्यम से यह परिकल्पना प्रस्तुत की गई है कि ऊर्जा भंडारण आधारित नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के माध्यम से थर्मल ऊर्जा की तुलना में कम टैरिफ प्राप्त किया जाना संभव है।रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर (RUMS) ने भारत का पहला ऐसा सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट रीवा में वर्ष 2017 में विकसित किया था, जिसमें पहली बार कोयला आधारित ऊर्जा से कम दर पर सौर ऊर्जा टैरिफ प्राप्त हुआ था। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले का कहना है कि मध्यप्रदेश एवं रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर की सशक्त परियोजना की क्रियान्वयन क्षमता, संतुलित जोखिम प्रबंधन और नवाचारों के साथ यह लक्ष्य पुन: दोहराया जा सकता है।
विज्ञापन



मैनिट में सेंटर ऑन एनर्जी ट्रांजिशन की स्थापना
बर्कले विश्वविद्याल द्वारा मध्यप्रदेश सरकार और रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर के साथ मिलकर कोयला आधारित ऊर्जा का कम लागत वाला विकल्प विकसित करना है। भोपाल के मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) में "सेंटर ऑन एनर्जी ट्रांजिशन" की स्थापना करने का प्रस्ताव रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-UG-PG में पिछले साल के मुकाबले अब तक 2 लाख ज्यादा छात्रों ने कराया पंजियन, 17 हजार ज्यादा हुए प्रवेश

ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं के मॉडलिंग को सुदृढ़ बनाएगा
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने एमओयू के सफल हस्ताक्षर पर बधाई देते हुए कहा है कि यह सहयोग राज्य में ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं के मॉडलिंग को सुदृढ़ बनाएगा तथा आर्थिक दृष्टि से प्रतिस्पर्धी एवं थर्मल ऊर्जा की तुलना में न्यूनतम टैरिफ प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगा। मध्यप्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को बढ़ावा देने और ऊर्जा भंडारण के क्षेत्र में राज्य न केवल एक अग्रणी भूमिका निभा सके, बल्कि देश के अन्य राज्यों के लिए भी एक आदर्श मॉडल प्रस्तुत कर सके, इस दिशा में बर्कले विश्वविद्यालय द्वारा "बर्कले-मैनिट-एमपी सेंटर फॉर मिशन ऑन एनर्जी ट्रांजिशन की स्थापना के जरिए सरकार को सहयोग करने की मंशा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed