फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Pride Day on June 1: Several events including a seven-day food festival fair at Bittan Market Ground

भोपाल गौरव दिवस 1 जून को : बिट्टन मार्केट ग्राउंड में सात दिनी फूड फेस्टिवल मेले समेत कई आयोजन

Wed, 17 May 2023 09:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 17 May 2023 09:50 PM IST
सार

कलेक्टर आशीष सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भोपाल का गौरव दिवस, आम जनता का गौरव दिवस है। इसमें आम जनता की भावनाओं और उत्साह का प्रकटीकरण होना चाहिए।

विज्ञापन
Bhopal Pride Day on June 1: Several events including a seven-day food festival fair at Bittan Market Ground
महापौर मालती राय और भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के गौरव दिवस एक जून को जन समारोह के रूप में मानने के लिए महापौर मालती राय, कलेक्टर आशीष सिंह ने व्यापारी एसोसिएशन के साथ बुधवार को एक बैठक की। इसमें महापौर राय ने कहा कि आप सभी व्यापारी एसोसिएशन, होटल एसोसिएशन और होटल संचालकों को आगे आकर उत्सव को महोत्सव में बनाना है। इस मौके पर बिट्टन मार्केट में सात दिनी फूड फेस्टीवल आयोजित करने समेत अनेक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
विज्ञापन


कलेक्टर आशीष सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भोपाल का गौरव दिवस, आम जनता का गौरव दिवस है। इसमें आम जनता की भावनाओं और उत्साह का प्रकटीकरण होना चाहिए। गौरव दिवस को आम जनता का उत्सव बनाया जाएगा। इसके लिए व्यापारी एसोसिएशन और होटल संचालक अपना योगदान दें और जनता के बीच ऐसा माहौल बनाने में मदद करें की यह जन उत्सव का रूप ले।
विज्ञापन


इस दिन भोपाल को मिला था खोया सम्मान
व्यापारी एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि भोपाल गौरव दिवस के उत्सव को हम भव्य रूप प्रदान करेंगे। भोपाल का सम्मान इस दिन वापस मिला था और भोपाल रियासत को भारत देश का हिस्सा बनाया गया था, इस दिन भोपाल में तिरंगा फहराया गया था इस परंपरा को निभाएंगे। इसके साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का भी सम्मान करेंगे। भोपाल को ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को बताने के लिए आयोजन को शानदार तरीके से मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोपाल की कहानी को बेहतर तरीके से पूरी दुनिया के सामने रखेंगे ।

होटल एसो. 25 फीसदी डिस्काउंट देगा
होटल एसोसिएशन और व्यापारियों ने कहा कि जो फूड फेस्टीवल व मेला लग रहा है उसमें 25 फीसदी डिस्काउंट भी आम जनता को दिया जाएगा।  संस्थान, होटल, दुकानों पर काम करने वाले कर्मचारियों का फूल माला से सम्मान भी किया जाएगा। व्यापारियों को मेले में निशुल्क दुकानें उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही बैरागढ़, भेल, सुभाष चौक , पुराना भोपाल, मंगलवार, बुधवारा मार्केट में भी  लाइटिंग की जाएगी और वंदनवार लगाएंगे।


मिलेट उत्सव मनाया जाएगा
भोपाल फूड फेस्टिवल में एक दिन मिलेट उत्सव मनाया जाएगा जिसमे सभी स्टाल पर मिलेट से बने हुए व्यंजन रखे जाएंगे। फूड सिक्योरिटी की सभी बातों का ध्यान रखा जाएगा और ग्रीन इको थीम मेले पर मेला आयोजन होगा। इस मेले का जीरो वेस्ट मैनेजमेट पर संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed