फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Politics in the state heated up in Indore and Mauganj case, Patwari said there is no bird called law l

Bhopal: इंदौर और मऊगंज मामले में गरमाई प्रदेश की सियासत, पटवारी बोले प्रदेश में कानून नाम की चिड़िया नहीं बची

Sun, 16 Mar 2025 05:30 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 16 Mar 2025 05:30 PM IST
सार

पीसीसी चीफ पटवारी ने कहा कि एमपी में जिस तरह की कानून व्यवस्था के हाल हो गए हैं। ऐसा पहला प्रदेश बन गया है, जहां पर पुलिस की पिटाई लगातार और बार-बार होती है। देश के प्रधानमंत्री, देश के गृहमंत्री जी मध्य प्रदेश में कानून नाम की चिड़िया नहीं बची।
 

विज्ञापन
Bhopal: Politics in the state heated up in Indore and Mauganj case, Patwari said there is no bird called law l
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हो रही घटनाओं के लेकर प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सरकार पर हमला बोला है।पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में जिस तरह की कानून व्यवस्था के हाल हो गए हैं। ऐसा पहला प्रदेश बन गया है, जहां पर पुलिस की पिटाई लगातार और बार-बार होती है।पिछले तीन दिनों में तीन जगह पुलिस पिटी है। इंदौर में वकीलों ने एक टीआई यादव जी को दौड़ा-दौड़ा कर मारा। वकीलों का आरोप है कि यादव जी टीआई साहब दारू पीकर शराब के नशे में पहुंचे थे। मऊगंज में पुलिस की हत्या हो जाना यह क्या मैसेज है? फिर मंडला में एक आदिवासी की पुलिस ने नक्सली बताकर हत्या कर दी। देश के प्रधानमंत्री, देश के गृहमंत्री जी मध्य प्रदेश में कानून नाम की चिड़िया नहीं बची।
विज्ञापन


विज्ञापन


गृहमंत्री का काम पूरा फेल हो गया
पीसीसी चीफ ने कहा है कि मध्य प्रदेश ऐसा पहला प्रदेश है, जहां पर पुलिस का काम सिर्फ अवैध धंधे चलाना हो गया है। एक जगह घटना नहीं होती, हर शहर, हर जिले की यह स्थिति है। मतलब यह है कि गृहमंत्री का काम पूरा फेल हो गया। हमने बार-बार गृहमंत्री जी से मांग की थी कि आप प्रदेश के मुख्यमंत्री भी हो। जिस तरीके के हालात बन रहे हैं, उसका कोई एकमात्र दोषी है तो वह आप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़े-MP सरकार फिर लेगी कर्ज, जीतू पटवारी ने उठाए सवाल, बोले-कर्ज से मंत्रियों के बंगले चमकाने का हो रहा काम


सीएम इस्तीफा दें
पीसीसी चीफ ने कहा कि मैं मानता हूं कि सीएम इस्तीफा देना चाहिए। प्रधानमंत्री जी से आग्रह करता हूं कि अगर मुख्यमंत्री इस्तीफा नहीं देते हैं तो आपको इनका इस्तीफा लेना चाहिए। पुलिस की हत्या होना छोटी घटना नहीं है और पुलिस को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर मारना भी छोटी हत्या, छोटी घटना नहीं है। भाषण अच्छे हो सकते हैं, विज्ञापन अच्छे हो सकते हैं लेकिन जिस तरीके के हालात हैं, यहां कानून है क्या? यह पता नहीं चलता। कानून कोलेप्स हो गया है।

नक्सली बताकरआदिवासी की पुलिस ने हत्या कर दी
जीतू पटवारी ने कहा मंडला में पुलिस ने ही कहा कि हमने एक नक्सली को मौत के घाट उतार दिया। एनकाउंटर कर दिया। फिर पुलिस ने ही कहा कि यह तो गलती हो गई, बीच में जब फायरिंग चल रही थी तो वह बीच में आ गया। परिजनों ने कहा कि उसकी हत्या कर दी तो यह कुल मिलाकर एक सीधे-साधे आदिवासी, जिसकी सुरक्षा सरकार करती है, उसकी पुलिस हत्या करती है तो मैं समझता हूं कि मानवीय आधार पर इसकी भर्त्सना करनी चाहिए।

यह थी इंदौर की घटना
इंदौर में शनिवार को हाईकोर्ट चौराहे पर वकीलों ने तीन घंटे तक विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी एक टीआई से झड़प भी हुई। टीआई को उनसे जान बचाने के लिए दौड़ लगाना पड़ा। वकीलों ने सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। दरअसल, हाईकोर्ट के वकील साथी तीन वकीलों पर एफआईआर के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। वकील पिता और उसके दो बेटे एक एक्टिवा सवार युवक से मारपीट कर रहे थे। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवक को छुड़ाया और मारपीट करने वाले आरोपियों को डंडे से पीटा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed