फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Politics heated up in Ambedkar case, now demand to appoint Kulguru from Dalit community in MCU, letter

Bhopal:आंबेडकर मामले में गरमाई सियासत,अब MCU में दलित समाज से कुल गुरु बनाने की मांग,उपराष्ट्रपति को लिखा पत्र

Fri, 20 Dec 2024 07:57 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 20 Dec 2024 07:57 PM IST
सार

आंबेडकर मामले में प्रदेश में सियासत गरमा गई है। अब माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में दलित समाज से कुलगुरु बनाने की मांग की गई है। इसके लिए NSUI ने उपराष्ट्रपति और सीएम को पत्र लिखा है। 

विज्ञापन
Bhopal: Politics heated up in Ambedkar case, now demand to appoint Kulguru from Dalit community in MCU, letter
एमसीयू भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गृह मंत्री अमित शाह द्वारा भीमराव अंबेडकर पर दिए बयान के बाद देशभर में सियासत गरमाई है, वहीं प्रदेश में भी विधानसभा से लेकर सड़क तक कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। वहीं भाजपा भी जवाब दे रही है। इसी बीच एक नया मामला सामने आया है राजधानी भोपाल स्थित एशिया की पहला पत्रकारिता विश्वविद्यालय माखनलाल चतुर्वेदी (एमसीयू) में कुलगुरु दलित परिवार से बनाने की मांग उठी है। दरअसल नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में दलित समाज से कुलगुरु बनाने की मांग की है। प्रदेश में भीमराव आंबेडकर के ऊपर  सियासत गरमाई हुई है, ऐसे में कांग्रेस के छात्र संगठन के द्वारा विश्वविद्यालय में दलित समाज से कुलगुरु बनाने की मांग को दरकिनार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


एमसीयू में दलित शिक्षकों का हो रहा अपमान
NSUI प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने वीडियो जारी कर कहा कि वर्तमान में देश व प्रदेश में भाजपा सरकार दलितों व बाबा साहब का अपमान कर रही है, देश के सबसे बड़े पत्रकारिता के विश्वविद्यालय में लगातार दलित छात्रों व दलित शिक्षकों का अपमान किया जा रहा है। इस कठिन समय में दलित समाज के साथ कांग्रेस और एनएसयूआई सदैव खड़ी रहेगी। हमारी मांग है कि इस भेदभाव को दूर करने के लिए विश्वविद्यालय में दलित समाज से आने वाले योग्य व्यक्तित्व को कुलगुरु बनाया जाना चाहिए जिससे सामाजिक एकता का उदाहरण स्थापित हो सके ।
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति और सीएम को लिखा पत्र
शुक्रवार को NSUI के प्रदेश सह सचिव अमन पठान ने देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एवं माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के प्रभारी तनय शर्मा ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम पत्र भी लिखा है। प्रदेश सह सचिव अमन पठान ने कहा, सरकार लगातार पिछड़ों का अपमान करती आई है ऐसे में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जी के सम्मान में दलित समाज से कुलगुरु बनाना एक महत्वपूर्ण कदम होगा। हमें उम्मीद है कि उपराष्ट्रपति महोदय एवं मुख्यमंत्री महोदय हमारी जायज मांग पर ध्यान देंगे और बाबा साहब के सम्मान में उचित निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed