फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Politics: 6 thousand women gathered at Kamal Nath's bungalow, demanded tickets for their "boss"

Bhopal Politics: कमलनाथ के बंगले पर जुटीं 6 हजार महिलाएं, मांगा "बॉस" के लिए टिकट

Sun, 24 Sep 2023 11:48 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 24 Sep 2023 11:48 AM IST
सार

भोपाल में विधानसभा सीटों पर कांग्रेस में टिकट का एलान होने से पहले सभी दावेदार अपना-अपना दम दिखा रहे हैं। ऐसी ही एक सीट दक्षिण पश्चिम पर टिकट की मांग को लेकर महिला समर्थकों ने मोर्चा संभाला।
 

विज्ञापन
Bhopal Politics: 6 thousand women gathered at Kamal Nath's bungalow, demanded tickets for their "boss"
टिकट की मांग को लेकर महिलाओं ने कमलनाथ से मुलाकात की। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में टिकट के लिए जोर आजमाइश जारी है। कांग्रेस हो या भाजपा दोनों ही दलों को इस बार के चुनाव में महिलाओं से खासी उम्मीद है। चुनाव में जीत हो या टिकट दोनों के लिए पार्टी व नेता महिलाओं पर निर्भर नजर आ रहे हैं। ऐसी ही हजारों महिला समर्थक आज रविवार सुबह पीसीसी चीफ कमलनाथ के बंगले पर पहुंचीं। ये सभी भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से संजीव सक्सेना उर्फ़ बॉस को टिकट दिए जाने की मांग कर रहीं थीं।
विज्ञापन


इन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से भेंट कर उन्हें अपना प्रार्थना पत्र सौंपा। इसके साथ ही इन्होंने सक्सेना के समर्थन में सांकेतिक पैदल मार्च भी निकाला। इन महिलाओं का नेतृत्व कर रहीं भोपाल चैप्टर की अध्यक्ष श्रेया अग्निहोत्री ने बताया कि हम सभी 6 हजार से अधिक महिलाओं ने कमलनाथ से मुलकात कर सक्सेना को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की ओर से दक्षिण पश्चिम विधानसभा टिकट दिए जाने की मांग रखी है।
विज्ञापन


ये विधानसभा का गणित
विधानसभा चुनाव 2018 के लिए भी भोपाल की दक्षिण पश्चिम सीट से संजीव सक्सेना ने कांग्रेस की तरफ से टिकट का दावा ठोका था, लेकिन उन्हें टिकट न देकर 2023 के लिए आश्वासन दिया गया था। उनके स्थान पर पीसी शर्मा को मौका मिला। पीसी शर्मा ने यहां से जीत हासिल कर इस सीट को कांग्रेस की झोली में डाल दिया। अब इस बार विधानसभा चुनाव 2023 में संजीव सक्सेना ने एक बार फिर टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। दूसरी तरफ सिटिंग विधायक पीसी शर्मा भी मैदान में हैं और पूरी तरह से अपने टिकट के लिए कॉन्फिडेंट नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed