{"_id":"677148fdcc76346b5107776e","slug":"bhopal-police-arrested-two-miscreants-who-surrounded-two-friends-and-opened-fire-in-bhopal-took-out-a-proces-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: भोपाल में दो दोस्तों को घेरकर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: भोपाल में दो दोस्तों को घेरकर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, निकाला जुलूस
Sun, 29 Dec 2024 06:35 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sun, 29 Dec 2024 06:35 PM IST
सार
भोपाल में शनिवार रात साढ़े 11 बजे दो दोस्तों को घेरकर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों का जुलूस निकाला गया। घटना में युवक के हाथ में गोली लगी है।
विज्ञापन
आरोपियों का जुलूस निकालती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। शनिवार रात 11:30 युवकों पर हमला करने के दो बदमाशों को रविवार को गिरफ्तार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उनका शहर में जुलूस निकाला। दरअसल भोपाल में देर रात दो दोस्तों को घेरकर चार बदमाशों ने फायरिंग की और चाकू से गंभीर वार किए। घटना ऐशबाग इलाके में शनिवार रात साढ़े 11 बजे की है। एक युवक के हाथ में गोली लगी है। सिर पर भी चाकू का घाव है। दोनों युवक को हमीदिया अस्पताल लाया गया है।
यह है पूरा मामला
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसारऐशबाग के जनता क्वार्टर में रहने वाले नफीस राजा (25) ने बताया कि वह मार्बल कटिंग का काम करता है। दिलकुश बाग में एक दोस्त रहता है। उससे मिलने के लिए दोस्त तंजीन के साथ मोपेड से जा रहा था। सोनिया कॉलोनी की तरफ जाते समय चार बदमाशों ने अपनी दो बाइक से टक्कर मारकर गिरा दिया। कुछ समझ पाते, इसके पहले एक बदमाश ने कट्टा निकाल कर फायर कर दिया। गोली बाएं हाथ की कोहनी में लगी है। इसके बाद दूसरे बदमाश ने सिर पर चाकू से वार कर दिया। बदमाशों ने तंजीन पर भी चाकू से वार किए हैं।नफीस के मुताबिक, बदमाशों का मौके पर किसी और से विवाद चल रहा था। उन्होंने समझा कि हम लोग उनके साथी हैं। इसी शक में हमला कर दिया।
बदमाशों पर पहले से आपराधिक केस दर्ज
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हमला करने का आरोप अरबाज, अरमान इक्का, अमन केला और फराज पर है। सभी के खिलाफ ऐशबाग सहित अन्य थानों में कई आपराधिक केस दर्ज हैं। ऐशबाग पुलिस ने अरबाज इक्का और अरमान को गिरफ्तार कर लिया है।