{"_id":"679b7b3d57cf9c27c3002816","slug":"bhopal-pcc-chief-said-now-that-saurabh-sharma-has-come-where-is-the-diary-the-existence-of-the-diary-is-in-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: पीसीसी चीफ बोले-अब सौरभ शर्मा आ गए तो डायरी कहां है? डायरी का अस्तित्व खतरे में,मामले में जाएंगे कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: पीसीसी चीफ बोले-अब सौरभ शर्मा आ गए तो डायरी कहां है? डायरी का अस्तित्व खतरे में,मामले में जाएंगे कोर्ट
Thu, 30 Jan 2025 06:45 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Thu, 30 Jan 2025 06:45 PM IST
सार
पीसीसी चीफ जीतू पटवराी ने कहा है कि जांच एजेंसी बेहतर तरीके से केस को हैंडल करे। अब सौरभ शर्मा आ गए तो डायरी कहां है? डायरी का अस्तित्व खतरे में है। इस मामले में हम कोर्ट जाएंगे, इस केस पर हमारी नजर है।
विज्ञापन
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सर्च करें तो सबसे भ्रष्ट राज्य में मध्य प्रदेश का नाम आता है। पीसीसी चीफ ने कहा कि जांच एजेंसी बेहतर तरीके से केस को हैंडल करे। अब सौरभ शर्मा आ गए तो डायरी कहां है? डायरी का अस्तित्व खतरे में है। इस मामले में हम कोर्ट जाएंगे, इस केस पर हमारी नजर है। सोना और नगदी से तीनों आरोपियों ने मना कर दिया तो यह किसका है? यह पूरा घपला 20 हजार करोड़ का है. 2 हजार करोड़ का हिसाब डायरी में है।
10 विभागों की जांच हो जाए तो 20लाख करोड़ गबन मिलेगा
एमपी के 10 विभागों की जांच हो जाए तो 2 लाख करोड़ का गबन सामने आ जाएगा। सौरभ शर्मा खुद सामने आया, एजेंसी उन्हें नहीं पकड़ पाई। हमने कहा था, सौरभ शर्मा की जान को खतरा है।यही बात उसने भी कही। पटवारी ने कहा कि मप्र पर कर्ज बढ़ता जा रहा है मंहगाई बढ़ रही है सरकार कर्ज लेती जा रही है और सारी योजनाएं सरकार बंद करती जा रही है। मोहन यादव का पूरा मंत्रिमंडल करप्शन की भेंट चढ़ गया। सारे लोग लूटने में लगे हैं।
सही जांच हो तो एक भी मंत्री मंत्रालय नहीं जा पाएगा
जीतू पटवारी ने कहा कि सौरभ शर्मा को बस 3 सिपाही इधर से उधर घुमा रहे हैं। सही तरीके से जांच हो तो एक भी मंत्री मंत्रालय नहीं जा पाएगा सभी जेल जाएंगे। उन्होंने चैलेंज करते हुए कहा कि कोई भी मध्य प्रदेश में बिना भ्रष्टचार के किसी भी विभाग से काम कराकर ला दे मैं उनका अभिनंदन करूंगा। एमपी में भ्रष्टाचार 5वीं मंजिल पर है। सीएम ऑफिस से लेकर तहसील तक भ्रष्टाचार है।
विज्ञापन
अफसरों के तबादलों में तोड़ा शिवराज का रिकॉर्ड
जीतू पटवारी ने कहा कि करप्शन पांचवीं मंजिल से आता है। मोहन जी ने शिवराज जी का रिकॉर्ड तोड़ा। तबादलों में शिवराज जी के पांच कार्यकाल का रिकॉर्ड तोड़ा। बार बार तबादले क्यों किए जाते हैं। या तो ऑफिस बेचे जाते हैं। या फिर अपरिपक्व लोगों को अपॉइन्ट किया जाता है। दोनों बातें हुई। एक ही अधिकारी के दस बार ट्रांसफर हो जाते हैं। यानि जो व्यक्ति बैठा है वो तरीके से डील नहीं कर रहा।
संगठन संघर्ष पर्व के तहत करेंगे साल भर कार्यक्रम
पटवारी ने कहा कि हमने महू में बाबा साहब की जन्मस्थली पर जय भीम, जय बापू जय संविधान रैली में संकल्प लिया है। लाखों मप्र वासियों के साथ कांग्रेस का कार्यकर्ता वहां पहुंचे। अब हम संगठन संघर्ष पर्व के रूप में जय भीम, जय बापू जय संविधान की यात्राएं करेंगे। गांवों, मुहल्ले में जाएंगे। पूरे साल भर का कार्यक्रम जारी करेंगे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन