{"_id":"6814ec0bd5465b5b28043314","slug":"bhopal-pc-sharma-accused-ministers-of-funding-love-jihad-said-how-is-all-this-happening-in-such-big-hotels-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: पीसी शर्मा ने मंत्रियों पर लव जिहाद में फंडिंग का लगाया आरोप, बोले- इतने बड़े होटल में कैसे सब हो रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: पीसी शर्मा ने मंत्रियों पर लव जिहाद में फंडिंग का लगाया आरोप, बोले- इतने बड़े होटल में कैसे सब हो रहा
Fri, 02 May 2025 09:32 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Fri, 02 May 2025 09:32 PM IST
सार
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने मंत्रियों पर लव जिहाद की फंडिंग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि लव जिहाद के मामले में फंडिंग हो रही है। जानकारी मिली है कि मंत्री इसकी फंडिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
पीसी शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जधानी भोपाल में लव जिहाद को लेकर किए गए प्रदर्शन के बीच पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने नेता और मंत्रियों पर लव जिहाद की फंडिंग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि लव जिहाद के मामले में फंडिंग हो रही है। जानकारी मिली है कि मंत्री इसकी फंडिंग कर रहे हैं। इतने बड़े-बड़े होटल, फार्महाउस कैसे सब हो रहा था। इस मामले में भाजपा के नेता और मंत्री का हाथ है। सरकार जांच करेगी नहीं। अगर जांच करे तो सब सामने आएगा। इसके पहले कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने भी इसी मामले में पुलिस कमिश्नर को शिकायत कर जांच की मांग की है।
पुलिस कमिश्नर से मिले मनोज शुक्ला
इधर कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला अपने साथियों के साथ पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और लव जिहाद मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग कमिश्नर की। मनोज शुक्ला ने कहा कि हाल ही में भोपाल में लव जिहाद का मामला सामने आया जिसमें एक धर्म विशेष को निशाना बनाकर शारीरिक शोषण करना, मारपीट करना व उनकी वीडियो ग्राफी कर वायरल करना, इन सब घिनौनी साजिशों के पीछे कौन है? आखिर वर्षों से सरकारी जमीन पर क्लब आदि बनाकर यह अश्लील कार्य कौन कराते रहे हैं? राजधानी में सरकार की नाक के नीचे लड़कियों को किनके इशारे पर हथाईखेड़ा डैम स्थित क्लब 90 पर ले जाया जाता था? आखिर किसके संरक्षण में रहकर ये सब कार्य किए जा रहे थे? इतने बड़े स्तर पर ऐसा कार्य एक संगठित एवं संरक्षित गिरोह द्वारा किया जा रहा है पर इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को क्यों नहीं हुई?
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-ऐसे फंसाते थे हिंदू लड़कियों को...नाम बदलकर करते थे शोषण; सिलसिलेवार जानें पांच बड़े मामले
मगरमच्छों को चिन्हित करें
शुक्ला ने कहा कि लव जिहाद वाले मामले में पुलिस छोटी मछलियों को फंसाकर मामले को रफ़ादफ़ा करना चाहती है, क्योंकि बड़ी मछली का संरक्षण सरकार में बैठे एक बड़े मगरमच्छ द्वारा किया जा रहा है। में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मांग करता हूं कि ऐसे मगरमच्छों को चिन्हित करें जो उनकी सरकार को बदनाम करने का कार्य कर रहे हैं।
।