फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Patwari said on the FIR lodged against the Deputy Leader of Opposition- they are doing politics of hat

Bhopal: उपनेता प्रतिपक्ष पर हुई FIR पर बोले पटवारी- कर रहे द्वेष की राजनीति,70 साल की मां और बहू पर की गई FIR

Fri, 14 Feb 2025 05:54 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 14 Feb 2025 05:54 PM IST
सार

उपनेता प्रतिपक्ष कटारे पर की गई एफआईआर मामले में पीसीसी चीफ ने कहा है कि द्वेष की राजनीति की जा रही है। 70 साल की माता, बहू पर FIR की गई है क्योंकि हेमंत कटारे लगातार सरकार को सच का आइना दिखा रहे हैं।

विज्ञापन
Bhopal: Patwari said on the FIR lodged against the Deputy Leader of Opposition- they are doing politics of hat
पीसीसी में जीतू पटवारी की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन दिन पहले 21 साल पुराने मामले में विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष कटारे पर की गई एफआईआर मामले में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी शुक्रवार को प्रेसवार्ता में सरकार पर हमला बोला है। उन्हों ने कहा है कि द्वेष की राजनीति की जा रही है। 70 साल की माता, बहू पर FRI की गई है क्योंकि हेमंत कटारे लगातार सरकार को सच का आइना दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है। बीजेपी ने मध्य प्रदेश का चेहरा कलंकित किया, क्रप्शन के नए-नए विधा निकली गई। विपक्ष ने अपनी भूमिका निभाते हुए सरकार का 100 फीसदी सहयोग किया।सरकार के काम करने का तरीका नीतियों की विपरीत है। 300 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारियों की लोकायुक्त में जांच चल रही है।तीन दिन पहले 21 साल पुराने मामले में विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष कटारे पर FRI की है। द्वेष की राजनीति की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन

 

 बीजेपी का चाल, चरित्र, चेहरा नफरत का
पीसीससी चीफ ने कहा कि 70 साल की माता, बहू पर FRI की गई है क्योंकि हेमंत कटारे लगातार सरकार को सच का आइना दिखा रहे हैं। कहा- बीजेपी का चाल, चरित्र, चेहरा नफरत का, भ्रष्टाचार का है। हेमंत कटारे पर FIR की गई क्या ऐसा प्रदेश में एक ही केस है। अन्य पर कार्रवाई क्यों नहीं। हेमंत कटारे के साथ पूरी कांग्रेस चट्टान की तरह खड़ी है। तकनीकी सवाल यह है कि कटारे का मामला सिविल का है, क्रिमिनल केस कैसे किया, सरकार डराना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा मामले की लाल डायरी क्यों छिपाई
जीतू पटवारी ने कहा कि 20 हजार करोड़ की डकैती करने वाली सरकार ने सौरभ शर्मा मामले में लाल डायरी क्यों छिपाई। सरकार को शर्म आना चाहिए..कटारे के परिवार जनों पर भी करवाई करना बेहद शर्मनाक है। बीजेपी राजनीतिक मर्यादा का पालन करे। सारे मंत्री लूट में लगे है। यदि जांच हो तो एक भी मंत्री मंत्रालय में नहीं बैठ पाएगा। नल जल योजना में भारी धांधली की जा रही है। प्रदेश में एक जिले में 100 फीसदी काम नहीं हुआ है। सीएम समेत PHE मंत्री के गृह क्षेत्र में हालत गंभीर हैं। करोड़ों की धांधली की गई।

PSC में सभी नियुक्ति में गड़बड़ियां
पटवारी ने कहा कि मै ऐलान करता हूं कि यदि कोई भी नल जल योजना के सरकारी दावों के आधार पर हमें काम का सबूत दे तो कांग्रेस इनाम देगी। जीआईएस को लेकर पटवारी ने कहा कि कांग्रेस को दिक्कत नहीं लेकिन दिखावा और काम में बहुत अंतर होता है। सरकार सिर्फ इवेंट कर रही है। कांग्रेस भी चाहती है प्रदेश विकास करें निवेश आए। पटवारी ने कहा कि PSC में सभी नियुक्ति में गड़बड़ियां है। सरकार ही ऐसा कर रही है। लगातार गड़बड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। जिस दिव्याग का वीडियो वायरल हुआ वो मैने नहीं देखा लेकिन सरकार को सभी गड़बड़ियों की जांच करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed