{"_id":"6af2a6190919b7c36609df87","slug":"bhopal-pakistani-man-s-video-on-absconding-csp-neha-pachisia-s-instagram-raises-security-questions-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहा पच्चीसिया: निलंबित सीएसपी के इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी ने जारी किया वीडियो; करी ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहा पच्चीसिया: निलंबित सीएसपी के इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी ने जारी किया वीडियो; करी ये मांग
Tue, 10 Nov 2026 10:35 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:35 AM IST
सार
निलंबित और फरार CSP नेहा पच्चीसिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पाकिस्तानी व्यक्ति का वीडियो अपलोड हुआ है। वो पाकिस्तानी भारत सरकार से नेहा की बहाली और रिहाई की मांग कर रहा है। अब साइबर सेल अकाउंट की तकनीकी जांच में जुटा है।
विज्ञापन
नेहा पच्चीसिया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कटनी में पदस्थ रहीं मध्यप्रदेश पुलिस की निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें कम होने के बजाय लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। धोखाधड़ी, अवैध वसूली समेत कई गंभीर आरोपों में घिरीं और फिलहाल फरार चल रहीं पच्चीसिया के मामले में अब पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आने से नया विवाद खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
चौंकाने वाली बात यह है कि एक पुलिस अधिकारी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पाकिस्तान के एक व्यक्ति का वीडियो पोस्ट किया गया है। वीडियो में व्यक्ति खुद को पाकिस्तानी बताते हुए नेहा पच्चीसिया का पक्ष ले रहा है और भारत सरकार से उन्हें बहाल करने तथा रिहा करने की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी के सोशल मीडिया अकाउंट से पाकिस्तानी व्यक्ति का इस तरह वीडियो पोस्ट होना केवल साइबर अपराध तक सीमित मामला नहीं है, बल्कि सुरक्षा और देश की सुरक्षा से जुड़े गंभीर सवाल भी खड़े करता है। यही वजह है कि सुरक्षा और गुप्तचर एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इस घटनाक्रम से पच्चीसिया की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। हालांकि अभी तक यह खुलासा नहीं हुआ है कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक किया गया था या उनकी सहमति से यह वीडियो पोस्ट किया गया है।
विज्ञापन
भारत सरकार से बहाली की मांग
वायरल वीडियो में चश्मा लगाए एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है, जो खुद को पाकिस्तानी बता रहा है। वह नेहा पच्चीसिया का समर्थन करते हुए भारत सरकार से उनकी बहाली और रिहाई की मांग करता नजर आ रहा है। व्यक्ति वीडियो में यह दावा भी कर रहा है कि मामले की जांच पूरी हो चुकी है और जल्द ही फरार नेहा खुद सामने आकर वीडियो जारी करेंगी तथा अपनी वापसी का ऐलान करेंगी। हालांकि वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें: खुशखबरी: जिला अस्पताल में शुरू हुई कई आधुनिक सुविधाएं, मां और नवजात को एक साथ मिलेगा बेहतर इलाज
इस पूरे मामले में सबसे अहम सवाल यह है कि आखिर एक निलंबित पुलिस अधिकारी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट तक पाकिस्तानी व्यक्ति की पहुंच कैसे हुई? क्या नेहा पच्चीसिया का सोशल मीडिया अकाउंट हैक किया गया है या किसी ने जान-बूझकर उनके अकाउंट का इस्तेमाल कर यह वीडियो पोस्ट किया है? या फिर वीडियो पोस्ट करने के पीछे किसी तरह की संगठित गतिविधि है? फिलहाल इन सवालों के जवाब सामने नहीं आए हैं।
साइबर सेल खंगाल रहा डिजिटल रिकॉर्ड
वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा और गुप्तचर एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। साइबर सेल इंस्टाग्राम अकाउंट की तकनीकी जांच कर रहा है। इसमें अकाउंट के लॉगिन रिकॉर्ड, उसकी गतिविधियों और वीडियो पोस्ट करने वाले व्यक्ति की पहचान से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है। स्थानीय पुलिस अधिकारी फिलहाल इस मामले में सार्वजनिक रूप से कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
जांच के बाद खुलेंगे कई राज
बता दें कि नेहा पच्चीसिया धोखाधड़ी और अवैध वसूली सहित अन्य आरोपों का सामना कर रही हैं और फिलहाल फरार बताई जा रही हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। अब उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पाकिस्तानी व्यक्ति का वीडियो सामने आने के बाद जांच का दायरा और बढ़ गया है।
