फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Pachmarhi was the coldest, alert of severe cold for 4 days, cold wave will prevail in 28 cities today,

Bhopal: सबसे ठंडा रहा पचमढ़ी, 4 दिन कड़ाके की ठंड का अलर्ट, 28 शहरों में आज चलेगी शीतलहर, ऐसा रहेगा आज का मौसम

Fri, 13 Dec 2024 04:32 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 13 Dec 2024 04:32 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है, प्रदेश में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा है। यहां का न्यूनतम तापमान 3.5 दर्ज किया गया।मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिन तक प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। आज भोपाल समेत 28 जिलों में शीतलहर चलेगी। 
 

विज्ञापन
Bhopal: Pachmarhi was the coldest, alert of severe cold for 4 days, cold wave will prevail in 28 cities today,
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं से कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। गुरुवार शुक्रवार की रात प्रदेश में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा है। यहां का न्यूनतम तापमान 3.5 दर्ज किया गया। वही छिंदवाड़ा को छोड़कर प्रदेश के सभी शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 4 दिन तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी।आज भोपाल, जबलपुर समेत 28 जिलों में कोल्ड वेव (शीतलहर) चलेगी। रात के साथ दिन भी ठंडे रहेंगे। पहाड़ों में बर्फबारी और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से सर्द हवा चलना इसकी वजह है। इंदौर और उज्जैन में थोड़ी राहत रहेगी।
विज्ञापन



प्रदेश न्यूनतम तापमान वाले पांच शहर
शहर                      न्यूनतम तापमान

शाजापुर                  3.7
पचमढ़ी                   3.8
शहडोल                  4.0
राजसेन                   4.2
उमरिया                   8.8

जाने कब होता है कोल्ड-डे
एमपी मौसम विभाग के अनुसार, जब न्यूनतम तापमान 10°C से कम हो और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5°C कम हो तो कोल्ड डे होता है। जब न्यूनतम तापमान 10°C से कम हो और अधिकतम तापमान सामान्य से 6.4°C कम हो, तो तीव्र शीतल दिन होता है । जब रात का तापमान 10°C से कम हो और सामान्य से 5°C कम हो जाए, तो कोल्ड वेव चलती है। इन जिलों प्रदेश के अलग अलग जिलों में ये स्थिति बनी हुई है।दिसंबर अंत से जनवरी में 20 से 22 दिन कोल्ड वेव यानी, सर्द हवाओं के साथ घना कोहरा छाए रहने की संभावना
विज्ञापन


आज इन शहरों का चलेगी शीत लहर
आज के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार जबलपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, सिवनी, नर्मदापुरम में सर्द हवा चलेगी। भोपाल, राजगढ़, शाजापुर, नीमच, विदिशा, सीहोर, रायसेन, कटनी, सीधी में कोल्ड-डे और सर्द हवाएं दोनों का असर रहेगा। मंडला, मंदसौर, रतलाम, बैतूल, नरसिंहपुर में कोल्ड डे यानी ठंडा दिन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए पड़ रही कड़ाके की ठंड
सीनियर मैसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी होने से वहां का तापमान काफी कम हो गया है। हवाओं का रुख भी उत्तरी एवं उत्तर पश्चिमी बना हुआ है। उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी दो-तीन दिन तक बना रह सकता है। तापमान काफी नीचे गिरने से फसलों पर पाला पड़ने की भी आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed